युसमर्ग अपने चरागाहों और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। बर्फ से ढके पहाड़ इस स्थल के सौंदर्य को और बढ़ा देते हैं। गुलमर्ग से लगभग ;90 किलोमीटरद्ध 2 घंटे की दूरी पर स्थितए प्राचीन युसमर्ग कश्मीर घाटी में सबसे कम घूमा जाने वाला पर्यटन स्थल है। यह जम्मू और कश्मीर के बड़गाम जिले में स्थित है और श्रीनगर से लगभग 47 किमी की दूरी पर है।

समुद्र तल से लगभग 2712 मीटर की ऊंचाई पर स्थितए युसमर्ग की प्राकृतिक ढलान में पर्यटक सर्दियों के मौसम में रोमांचक स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं। हरे.भरे घास के मैदानोंए जंगली फूलों और आस.पास घूमते खच्चरों से भरे इस मैदान की खूबसूरती गर्मियों में किसी परी कथा से कम नहीं लगती है। यहां के चारागाह में कुछ झोपड़ियां है जिनमें एक का संचालन जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है। पर्यटक रात में यहां रुक सकते हैं और सुबह उठकर गोल्डन सनराइज देख सकते हैं। एडवेंचर प्रेमियों के लिए युसमर्ग में कई ट्रेकिंग मार्ग हैं।

ट्रेकर्स यहां से कुटी टाटा और संग.ए.सफेद के पर्वत शिखरों तक जा सकते हैं.यह युसमर्ग से लगभग एक दिन की दूरी पर है। श्रीनगर या गुलमर्ग से युसमर्ग की दिन में यात्रा करने की सलाह दी जाती हैए जबकि कोई भी यहां रात भर रह सकता है और पास स्थित दूध गंगा नदी तक घूम सकता है। जब इस नदी का जल ऊंचे पहाड़ों से गिरता है तो यह पानी दूधिया झाग की तरह लगता है। इस कारण इस नदी को दूध गंगा नदी कहा जाता है। एक सुंदर जल निकाय नील नाग झील इन पहाड़ों के बीच स्थित है। पर्यटकों को यह स्थल अवश्य देखना चाहिए। दिन भर के पिकनिक के लिए यह स्थल बहुत उपयुक्त है। सर्दियों के महीनों में युसमर्ग पर्यटकों के लिए बंद रहता है।

अन्य आकर्षण