आंध्र प्रदेश एक रंग-बिरंगी प्राकृतिक पृष्ठभूमि के विपरीत संस्कृति का एक शानदार संष्लेशण प्रस्तुत करता है। विभिन्न प्रकार के वन्यजीव, समृद्ध इतिहास, विविध संस्कृति, नायाब वास्तुशिल्प के कारण आंध्र प्रदेश अवाक कर देने वाले अनेक आश्चर्यों का प्रमुख केंद्र है। असंख्य आकर्षक पहलुओं के साथ आगंतुकों का स्वागत करते हुए आंध्र प्रदेश में वे सभी तत्त्व विद्यमान हैं, जो छुट्टी मनाने की तलाश में यात्री को ख़ूब लुभाते हैं। आंध्र प्रदेश  का पर्यटन हमेशा से ही घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में अव्वल रहा है, जैसा कि यहां पर प्राकृतिक, पारिस्थितिक, सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से समृद्ध और विविध प्रकार के पर्यटक स्थलों की भरमार है, जो सुंदर दृष्यावली प्रस्तुत करते हैं तथा जहां पर आगंतुक लगातार संतुष्टि और आनंद के नए अनुभवों की खोज कर सकता है। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, आंध्र प्रदेश  में सबसे लंबा पूर्वी समुद्रीतट विद्यमान है तथा बौद्धकाल की महिमा से युक्त भवन स्थित हैं। यहां पर गौरवशाली अतीत को बयां करते अनेक विरासत स्थल विद्यमान हैं जिनमें अतीत के शाही आधिपत्य और उनके सम्राटों द्वारा बनाए गए किले, दुर्ग एवं वास्तुशिल्प की नायाब कृतियां शामिल हैं। राजाओं द्वारा बनाए गए शानदार महल एवं जगह, स्मारक, मकबरे एवं सरकारी इमारतें इस ज़मीं पर उत्पन्न कला व शिल्प, वास्तुकला तथा संस्कृति को प्रतिबिंबित करते हैं। यहां पर सुंदर बांध, घाटियां, सुंदर नज़ारों के साथ पहाड़ियां एवं टीले, झीलों का शांत पानी, समुद्री तटों की लहरें, घास के मैदान, रिज़ाॅर्ट, पर्वतीय क्षेत्र, गुफ़ाएं, अछूते वन, अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान हैं, आगंतुक जिनका दिल से भरपूर आनंद उठा सकता है। 

तीर्थयात्रा के लिए यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मंदिर एवं मठ महत्त्वपूर्ण गंतव्य हैं तथा राजस्व प्राप्त करने का एक बड़ा स्रोत होते हैं। विभिन्न दीर्घाओं के साथ संग्रहालय एवं पुरातात्विक कोश  घर में प्रदर्शित प्राचीन वस्तुओं, कलाकृतियों, हथियारों तथा वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला ऐतिहासिक एवं अद्भुत वस्तुओं के अनोखे संग्रह की झलक दिखाते हैं जो इतिहास, संस्कृति और इस क्षेत्र के चमत्कारों के प्रतीक होते हैं। यहां सालभर त्योहार आयोजित होते हैं तथा उनका भरपूर उत्सव मनाया जाता है। अतः एक ऐसा अनुभव लेने जो रोमांचित एवं मोहित करने में कभी असफल नहीं होता, आंध्र प्रदेश अवश्य पधारें।