वैभवपूर्ण और शानदार जीवन शैली जीने वाले अनेक राजवंशों वाले भारत का इतिहास अत्यन्त प्राचीन है। समय के साथ-साथ प्राचीन संस्कृतियाँ, परम्पराएँ, कला तथा कार्यशैली निरन्तर आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ घुलती-मिलती रही हैं जिससे विलासिता की चाह रखने वाले पर्यटकों को चरम शाही अनुभव प्राप्त होता है। इसके सबसे उत्तरी भाग से लेकर इसके सबसे दक्षिणी भाग तक इस देश में ऐसे अनेक वैभवपूर्ण कौतुक हैं जिससे इसका ठाट-बाट झलकता है। भारत के पूर्वी भाग से पश्चिमी तट तक भरपूर वैभव दिखाई देता है-इसमें आकर्षक तटीय सैरगाह, रेगिस्तान की मरीचिका, जंगल की सैर तथा क्रूज और ट्रेनों को गौरवशाली अनुभव शामिल हैं।

भारत जैसे विशाल देश की विविधता पौराणिक है और समृद्धि के आइने से इस देश की विभिन्न संस्कृति विशेष रूप से उल्लेखनीय है। आप यहाँ जंगल के आकर्षण का अनुभव करना चाहेंगे : आप ऐसा यहाँ के जंगलों में क्यों नहीं कर सकते जैसा राजपूत शासक किया करते थे? आप इस देश के आन्तरिक भागों की यात्रा करना चाहेंगे : तो क्यूँ न इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए आप शानदार ट्रेन की यात्रा का आनंद लें ? यदि आप यहाँ आराम करना चाहते हैं तो आप यहाँ के कुछ विश्वस्तरीय सुन्दर गॉल्फ़ कोर्स को देखने का मज़ा ले सकते हैं। आप अपने अवकाश के दिनों में जो कुछ भी चाहते हैं उसका उत्तर भारत में है-जो कि मनोहर दृश्यों से परिपूर्ण है!

जब विश्व के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों की चर्चा होती है तो भारत का स्थान हमेशा ही पहला रहा है। वास्तव में इस प्रकार का अनुभव महसूस करना बहुत मुश्किल नहीं रहा है भले ही आप देश के किसी भी कोने में जायें।

विलासिता से भरपूर

नायाब महल, हेरीटेज होटल, षानदार विवाह समारोह तथा प्रसिद्ध रेलगाड़ियां आपकी भारत यात्रा को यादगार बना देंगे।