भारत के धूप से आच्छादित समुद्री किनारे, शांति में रचे बसे पहाड़ी स्थल और हवा से अठखेलियाँ करते नदी के तट पर्यटकों को पौष्टिक भोजन, स्पा, योग, डीटॉक्स चिकित्सा, आयुर्वेद, प्रकृतिक चिकित्सा, वेदान्त और ध्यान की तकनीकों से लाभान्वित होने का आमंत्रण देते है, जो यहाँ के ऋषियों-मुनियों द्वारा खोजे गए प्राचीन ज्ञान-विज्ञान का एक भाग हैं। ये कलाएं, हमारे मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ और शांति पूर्ण रखने में कई तरह से योगदान देते हैं। यह देश स्वास्थ्य अवकाश बिताने के लिए बिलकुल सही स्थान है।

सब कुछ हमारे मस्तिष्क में होता है और वही हमारे शरीर में प्रतिबिम्बित होता है...... इस ज्ञान से हमारे पूर्वज भली भांति परिचित थे, इसी कारण हमारे यहाँ कई प्राचीन विज्ञान और तकनीकें आज भी चलन में हैं। इस ज्ञान ने पूरी दुनिया में प्रसिद्धि पाई, और यह आज भी विकसित हो रहा है।

ऊर्जा, उमंग एवं उत्साह

भारत में योग आश्रम से लेकर स्पा एवं कल्याणकारी केंद्र, आपमें बदलाव लाएंगे।