बार-बार याद आने वाले हिमाच्छादित पर्वतों से लेकर हरित वन प्रदेश और ढालनुमा पहाड़ों की हरियाली तक, सुनहरी रेत वाले असीमित समुद्रीतट से लेकर नीलम और पन्ना-सी झीलों तक, ये सभी तत्वा मिलकर भारत मिलकर भारत के परिदृश्य को अद्भुत एवं अद्वितीय बनाते हैं। देश का वह क्षेत्र जहां अभी तक मनुष्य नहीं पहुंचा है और जहां की प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं हुई है, मनुष्य को विस्मयकारी भव्यता से सराबोर कर देता है और मनुष्य ‘अरे वाह!’ कहने को बाध्य हो जाता है। इसके अतिरिक्त एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में विद्यमान अंतर और आपस में उनकी विषमता, उनके सौंदर्य को और भी बढ़ा देती है। उदाहरण स्वरूप - चाहे वह आपकी अंतरात्मा के शोधार्थी को अपनी ओर आकर्षित करने वाले लेह की जमा देने वाली ठंडी मरुभूमि हो अथवा आपको राजसी दिनों की ओर लौटा ले जाने वाला राजस्थान का सूर्य की गर्मी से तपता रहस्यमय बालू का टीला हो। उत्तर में बर्फ़ से आच्छादित हिमालय से आरंभ करके राजस्थान के रेगिस्तान की यात्रा करते हुए, मध्य प्रदेश के हरे-भरे जंगलों की सैर और फिर केरल के विस्तृत अंतःप्रवाही जल में नौकायन और अंत में अंडमान-नीकोबार के पानी में डुबकी लगाना, यह पूरी यात्रा साहस पूर्ण ऊंचाई और शांत उतराई से भरी हुई है। विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों से भरी भूमि वाले देश भारत में कई राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य, टाइगर रिज़र्व और जैवमंडल भंडार हैं, जो वन्यजीवों के मनोहारी परिदृश्य प्रस्तुत करते हैं।

हिल स्टेशन से लेकर झीलों और समुद्री तटों तक, यहां सभी ऐसे प्राकृतिक परिदृश्य हैं जिन्हें आप देश की एक सिरे से दूसरे सिरे तक की यात्रा करते समय अपनी यात्रा का अभिन्न अंग बनाना चाहेंगे।

घूमने-फिरने और वन्यजीवन के प्रति उत्साही लोग आमतौर पर मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में घूमने आते हैं। भारत में बाघों की सबसे अधिक संख्या वाला यह अपेक्षाकृत छोटा उद्यान है।

उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट देश का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीवों के लिए सबसे लोकप्रिय एकांतवास है। यहां पर्यटकों को हाथियों के झुण्ड, जो सबसे आम दृश्य है, जंगली सुअर और बाघ देखने को मिलते हैं। किंवदंतियों और मिथकों से ओत-प्रोत, मनोहर उद्यान एक रोमांचक अनुभव प्रदान करता है।

यह प्रतिध्वनि सुनने का उचित क्षेत्र है तथा मनोहारी भारतीय जंगलों का अनुभव करने के लिए भी यह सर्वश्रेष्ठ है। यह वन्यजीवों की प्रचुरता के साथ सजीव रहता है। घने जंगलों और बड़े-बड़े वृक्षों के जाल से होकर गिरने वाली सूरज की रोशनी के साथ, आप हाथियों के समूह जिनमें उनके छोटे बच्चे भी शामिल होते हैं, जो अपनी सूंड को संभालते हुए मार्ग बनाकर चलते हैं। आप यहां पर सफेद गौर अथवा भारतीय भैंसा, घनी पूंछ वाले शिकारी कुकुर, चीतल, सांभर, काकड़, बंदर, मोर, कलगीदार रेंगने वाले उकाब और शानदार बाघ के दर्शन कर सकते हैं। एक कठफोड़वा, जो किसी वृक्ष की छाल पर अपने भोजन के लिए घात लगाए बैठा रहता है, वह अपनी ध्वनि से चहचहाते पक्षियों के मधुर स्वरों पर आघात करता प्रतीत होता है।

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में सम्मिलित सुंदरवन एक अद्भुत वन्यजीव अनुभव है। यह आपको जीवनभर याद रहेगा। यह अनोखे रॉयल बंगाल टाइगर का निवास है, जो विश्व के सबसे बड़े सुंदरवन जंगलों और सक्रिय डेल्टाओं में से एक है। विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों से परिपूर्ण यह क्षेत्र धुंध से घिरा रहता है। इसमें पक्षियों की 260 प्रजातियां और अन्य ख़तरनाक पशुओं की प्रजातियां जैसे एस्टुरीन क्रॉकोडाइल और भारतीय अजगर शामिल हैं।

केरल में स्थित पेरियार राष्ट्रीय उद्यान में कोई भी व्यक्ति वाइल्डलाइफ़ रेंजर और गाइड के साथ वॉकिंग सफ़ारी पर जा सकता है। ये वाइल्डलाइफ़ रेंजर और गाइड कभी शिकारी हुआ करते थे। शिकारियों को टूर एस्कॉर्ट्स के रूप में भर्ती करना वन्य जीवों को बचाने का एक तरीका था क्योंकि इससे शिकारियों को आय का एक निश्चित स्रोत प्राप्त होने लगा और चूंकि वे भूमि और उसके निवासियों के व्यवहार को जानते थे, इसलिए वे उन जंगलों के अनौपचारिक रक्षक और मार्गदर्शक बन गए, जिसे वे कभी लूटा करते थे। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि पर्यटकों को एक नए दृष्टिकोण के साथ वन्य जीवन का अनुभव प्राप्त हो सके।


ट्रैकिंग वन्यजीवन के साथ रोमांच को मिश्रित करते हुए जंगलों की यात्रा करने का एक बेहतरीन तरीका है। हिमाचल प्रदेश स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है, जिसकी सीमाओं पर धुंध से ढके पहाड़ हैं और जिसे चमकती नदियों द्वारा विभाजित किया जाता है, इसमें हिमालयी भूरे भालू, भराल, ब्लू शीपद्ध, हिम तेंदुए और हिमालयी तहर, जंगली बकरीद्ध पाए जाते हैं, जिन्हें जंगलों से होकर गुज़रते समय रास्तों पर देखा जा सकता है।

नायाब नज़ारे

पर्वतमालाएं, समुद्री तट, नदियां, झीलें एवं मरुभूमि की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आप अवाक रह जाएंगे।