दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटकए पूर्व में आंध्र प्रदेश और तेलंगानाए पश्चिम में अरब सागरए उत्तर और उत्तर पश्चिम में महाराष्ट्र और गोआ और दक्षिण में केरल और तमिलनाडु से घिरा हुआ है। कर्नाटक विविधता की भूमि हैरू. चाहे वो सांस्कृतिक विरासत होए कला होए प्राकृतिक समुद्री किनारे हो या वन्यजीव। कर्नाटक मुख्यतः अपनी सांस्कृतिक विरासत और वन्यजीवध्राष्ट्रीय उद्यानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावाए यह अपने  नैसर्गिक पहाड़ों के लिएए शानदार जल प्रपातों के लिएए धार्मिक तीर्थस्थलों के लिए और 320 किण्मी लंबे समुद्री तटरेखा के लिए प्रसिद्ध है जिस पर बेहतरीन समुद्री तटों के गुच्छे है। अतः यह उन सैलानियों के लिए आदर्श स्थल हैए जिनको बहुधा क्षेत्रों में रुचि होती है।ये भूमिए अपने रेशमए मसालों और चंदन के लिए भी जानी जाती है। कर्नाटक जीवन पर्यंत याद रह जाने वाले अनुभव में से एक है। अपने वन्यजीव और राष्ट्रीय उद्यानोंए इमारतों और सांस्कृतिक विरासत स्थलोंए समुद्री तटों और तीर्थस्थलों के कारणए कर्नाटक पर्यटन सबसे अलग खड़ा नजर आता है। फिर भी ध्यान देने वाली बात है कि कर्नाटक में पर्यटकों का मुख्य आकर्षण भौगोलिक दृष्टि से अंतिम छोर पर स्थित है। इस कारण राजधानी बेंगलुरु ;भारत की सिलिकॉन घाटीद्ध यात्रा कार्यक्रम का मुख्य बिंदु होता है।