यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, कर्नाटक के पश्चिमी घाट की तलहटी में स्थित बेलगाम या बेलगावी नामक शहर ऐतिहासिक आकर्षण से भरपूर प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए है। शहर के केंद्र में अंडे के आकार वाला बेलगाम किला है जो भव्य प्राचीर और विशाल गढ़ों से अलंकृत है, यह किला उस रत्ता वंश की भव्यता का जीवंत प्रतीक है जिसके अंतर्गत इसका निर्माण किया गया था। किले के परिसर में मंदिर, मस्जिद और जैन मंदिर हैं, जिनमें उन सभी शासकों की विरासत विद्यमान, जिन्होंने कभी इसे अपनी राजगद्दी बनाया था। कई सुरम्य झरने इस शहर के परिदृश्य को सुंदर बनाते हैं और पर्यटकों के लिए आदर्श पिकनिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध हैं। रोमांचप्रेमी लोगों के लिए यहाँ पर्वतारोहण और रिवर राफ्टिंग के अवसर उपलब्ध हैं। आप सुंदर झरनों से होकर मनोरम पगडंडियों पर घूम सकते हैं अथवा काली नदी के किनारे होकर डांडेली जा सकते हैं, जो रिवर राफ्टिंग के लिए एक आदर्श स्थल है।

बेलगाम की एक शानदार ऐतिहासिक विरासत है और यह शहर कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के संगम पर स्थित है। इसे मलेनडू या ‘वर्षा देश’ के रूप में भी जाना जाता है और यहाँ की वनस्पति साल भर हरी-भरी रहती है। इसे पर्यटकों के लिए सर्वाधिक सुलभ बनाती है इसकी अवस्थिति, क्यूँकि यह मुंबई और बैंगलोर के ठीक बीचों-बीच स्थित है।