महारानी मन्दिर गुलमर्ग के मुख्य चारागाहों में से एक के किनारे पर स्थित एक असाधारण मंदिर है। इसे डोगरा राजवंश का शाही मंदिर कहा जाता है। डोगरा राजवंश ने जम्मू और कश्मीर की तत्कालीन रियासत पर शासन किया था। भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित यह मंदिर छोटी पहाड़ियों से घिरा है और इसे नगर के सभी जगहों से देखा जा सकता है।

इसे रानी मंदिर या मोहिनेश्वर शिवालय भी कहा जाता है। इसे वर्ष 1915 में महाराजा हरि सिंह की पत्नी मोहिनी बाई सिसोदिया ने बनवाया थाए जो इस मंदिर में पूजा अर्चना किया करती थीं। हिंदू वास्तुकला शैली में बना यह मंदिर काफी सुव्यवस्थित है। मंदिर रोज सुबह 6 बजे से शाम 9 बजे तक खुला रहता है। आगंतुक यहां होने वाली आरती में शामिल हो सकते हैंए जो दिन में दो बार होती है।

अन्य आकर्षण