निंगली नल्लाह की सुंदर पर्वतीय धारा गुलमर्ग से 10 किमीण् दूर जम्मू और कश्मीर के बारामुला जिले में बहती है। यह बर्फीले पहाड़ों और हरे.भरे चारागाहों से घिरी बेहद मनोरम परिदृश्य वाली झील है। इस झील का मुख्य जल स्रोतए अल्पाथर झील और अफरवात शिखर से पिघलने वाली बर्फ है। पहाड़ों और घाटियों के बीच से गुजरता यह झरना आगे चलकर विशाल झेलम नदी में मिल जाता है। पर्यटक और स्थानीय लोग यहां पिकनिक के लिए आते हैं। जो पर्यटक यहां कैंपिंग का मजा लेना चाहते हैं वे समीप के चारागाह में रात में कैंप लगा सकते हैं।

ग्रामीणों के लिए जल की आपूर्ति यहीं से होती है और यहां का पहाड़ी इलाका इसके सौंदर्य को और बढ़ा देता है। यहां के बीहड़ और ढलान ट्रेकर्स के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

अन्य आकर्षण