बादशाह मकबरा श्रीनगर में स्थित है। यह कश्मीर के प्रसिद्ध शासक सुल्तान ज़ैन उल.अबिदीन ;1421 ईण् से 1474 ईण्द्ध की मां का मकबरा है। यह एक पुराने बौद्ध मंदिर के चबूतरे पर बनाया गया है। यह एक अद्भुत पांच.गुंबद वाली ईंटों की संरचना है। 15वीं शताब्दी में निर्मित इस मकबरे को वास्तुकला का एक बेजोड़ नमूना माना जाता है। दावा किया जाता है कि यह यूनानी साम्राज्य की किसी संरचना की तरह दिखता है। यह मकबरा एक शांतिपूर्ण स्थल है और इसके ऊपर से आस.पास की हरियाली का शानदार दृश्य दिखाई देता है। अगर इसे इस शहर के सबसे प्राचीन पुल ज़ैना कदल से देखते हैंए तो यहां से पुराने श्रीनगर शहर का पुरातन दृश्य दिखाई देता है।

झेलम नदी बादशाह मकबरे के पास से गुजरती है। ऐसा माना जाता है कि सुल्तान ज़ैन उल.अबिदीन ने जान बूझकर एक जल निकाय के बगल में पारंपरिक मुस्लिम मान्यताओं और अनुष्ठानों अनुसार इस मकबरे का निर्माण करवाया था।

सुल्तान ज़ैन उल.अबिदीन को उनकी प्रजा स्नेहवश उन्हें महान राजाए श्बडशाहश् या श्बादशाहश् कहती थी। उन्होंने 50 वर्षों तक कश्मीर पर शासन किया और उस पूरे काल को अब तक का सबसे शांतिपूर्ण काल माना जाता है। सुल्तान ज़ैन उल.अबिदीन शाह मीर का बेटा था। उसने मध्य एशिया से भारत आकरए 14वीं शताब्दी के मध्य में भारत में मुगल साम्राज्य की शुरुआत की। सुल्तान को अपने शासनकाल में अपनी प्रजा का प्रेम और सत्कार मिला। अपनी मां की मृत्यु के बाद उनकी याद में उन्होंने बादशाह मकबरा बनवाया।

अन्य आकर्षण