गोवा चित्र संग्रहालय बेनौलिम में स्थित है। इसे राज्य के पारंपरिक वस्तुओं और यादगार वस्तुओं को संरक्षित करने के लिए बनाया है। इसे विक्टर ह्यूगो गोम्स ने स्थापित किया था, जो पेशे से कलाकार और पुरानी वस्तुओं का संकलनकर्ता था। यहां 4000 से अधिक वस्तुओं का संग्रह है। यह प्राचीन गोवा की संस्कृति की विस्तृत जानकारी देता है। यहां मौजूद प्रत्येक कलाकृति की जानकारी, उन समुदाय के बड़े सदस्यों के साक्षात्कार के द्वारा प्राप्त की गई है, जिनका इन कलाकृतियों से ताल्लुक था। इस संग्रह में पारंपरिक खेती के औजार और व्यापार के अन्य प्राचीन उपकरण भी शामिल हैं।भगवान महावीर वन्यजीव अभ्यारण्य (वन्यजीव)पश्चिमी घाट की तलहटी में बसा यह अभ्यारण्य 240 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह गोवा का सबसे बड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य है। इसके भीतर मोलेम नेशनल पार्क स्थित है। यहां आप बाघ, तेंदुआ, जंगली बिल्ली, ताड़ी बिल्ली, सियार, विशाल गिलहरी, बोनट मकाक (एक प्रकार का बन्दर), स्लॉथ बियर, लकड़बग्घा, सांभर, चित्तीदार हिरण, सुअर, माउस डियर और बार्किंग डियर जैसे जानवरों को देख सकते हैं।

अन्य आकर्षण