गोवा में हर चीज की तरह, यहां का भोजन भी, पुर्तगाली, कोंकणी और दक्षिण भारतीय संस्कृतियों के प्रभाव को दिखाता है, जिसके कारण यहां का स्थानीय भोजन अति स्वादिष्ट होता है।

ज़ेक्यूटि

ज़ेक्यूटि को बनाने के लिए कसा हुआ नारियल और बहुत सारे मसालों का उपयोग किया जाता है। इसे मेमने या चिकन के मांस का उपयोग करके बनाया जा सकता है। पोई ब्रेड के साथ इसका स्वाद बेहतरीन लगता है।

ज़ेक्यूटि

उड्डामेथी

यह एक लोकप्रिय मैकेरल फिश करी है, जो कसे हुए नारियल, उड़द दाल और मेथी के बीजों का उपयोग करके तैयार की जाती है।

उड्डामेथी

किसमूर

यह एक ऐसा व्यंजन है जिसमें धूप में सुखाए गए झींगे को टोस्ट करके, नमकीन, कसे हुआ नारियल और मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

किसमूर

कैन्जा दे गलिन्हा

यह एक चिकन सूप है। इसे शोरबा, सब्जियां और चावल को उबालकर बनाया जाता है।

कैन्जा दे गलिन्हा

अरोज डोसे

अरोज डोसे एक मीठा चावल का हलवा है, जिसे क्रिसमस की पूर्व संध्या जैसे शुभ अवसरों पर परोसा जाता है। यह कभी-कभी दालचीनी के साथ बनाया जाता है और मीठा पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है।

अरोज डोसे

सना और पोई

गोवा में चावल बहुत लोकप्रिय है। ये दोनों व्यंजन गर्म करी के साथ अवश्य परोसे जाते हैं। सना, भाप में पकाया गया चावल है, जो इडली का गोवा संस्करण है। पोई एक गोल सेंका हुआ ब्रेड है, जो गोवा के हर नुक्कड़ पर मिल जाता है।

सना और पोई

बेबिन्का

यह गोवा वालों का पसंदीदा डेसर्ट है। बेबिन्का, नारियल का दूध, आटा, चीनी, नारियल का रस, अंडे और घी से बना एक परतदार भोजन है। इसे अक्सर विशेष अवसरों पर परोसा जाता है।

बेबिन्का

सोल कढ़ी

मसालों के असर को कम करने के लिए, गोवा वाले बहुत सारी सोल कढ़ी पीते हैं: इस ठंडे पेय में कोकम (रताम्बी) का पानी और कसे हुए नारियल से बने "दूध", लहसुन और मिर्च के पेस्ट का उपयोग होता है। इसका सेवन भोजन के बाद, उसे समुचित रूप से पचाने के लिए किया जाता है।

विंडालू

गोवा के भोजन में भी पुर्तगाली प्रभाव देखने को मिलता है, विंडालू इसका बेहतरीन उदाहरण है। यह एक मुरब्बे जैसी डिश है, लेकिन यह मसालों के स्वाद से भरपूर होती है। जौ का सिरका इसका मुख्य घटक है, जिसका उपयोग लहसुन और कई मसालों के साथ किया जाता है।

विंडालू

बाल्चाओ

यह गोवा का एक खास अचार है, जो चावल और ब्रेड के साथ खाया जाता है। इसको आमतौर पर समुद्री भोजन के साथ तैयार किया जाता है और इसको तैयार करने में विभिन्य प्रकार के मसालों का उपयोग होता है जिसके कारण इसका रंग गहरा लाल होता है। बाल्चाओ को जीरा, प्याज, लहसुन, सूखी मिर्च, काली मिर्च, हल्दी पाउडर और सिरका का उपयोग करके बनाया जाता है।

बाल्चाओ

गोन करी

मसालेदार और चटपटी नारियल की यह करी गोवा के घरों में बेहद लोकप्रिय है। यह यहां के हर रेस्टोरेंट में आसानी से मिल जाती है। यह ज्यादातर चावल के साथ परोसी जाती है, जिससे भोजन और अधिक लज़ीज बन जाता है। इस व्यंजन के लिए पिसा नारियल, लाल मिर्च, काली मिर्च, जीरा, धनिया के बीज और हल्दी पाउडर का एक पेस्ट तैयार किया जाता है, जिसमें पानी, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और कोकम मिलाया जाता है। इसमें इमली का उपयोग भी होता है, जिससे करी थोड़ी खट्टी और स्वादिष्ट बन जाती है।

गोन करी