राज्य की राजधानी पणजी में स्थित, इस भव्य चर्च को मूल रूप से वर्ष 1541 में एक चैपल (प्रार्थनालय) के रूप में बनाया गया था। वर्ष 1619 में पुनर्निर्माण करके इसको वर्तमान स्वरूप दिया गया। इसका सफेद अग्र भाग पुर्तगाली-बरोक और गोवन वास्तुकला की शैलियों को प्रदर्शित करता है। इसमें दो मीनारें और एक लम्बा घंटाघर है। इसे दूर से भी देखा जा सकता है इसलिए इसे पणजी का 'मुकुट' भी कहा जाता है। इसमें एक प्राचीन घंटा लगा है, जो 'चर्च ऑफ ऑवर लेडी ऑफ ग्रेस' के ऑगस्टिनियन खंडहर से प्राप्त हुआ था। यह गोवा में अपनी तरह का दूसरा सबसे बड़ा घंटाघर माना जाता है और पहले पाएदान पर अभी भी 'सी कैथेड्रल' में स्थित 'गोल्डन बेल' नामक घंटा काबिज़ है।

अन्य आकर्षण