बेरहमपुर एक जीवंत औद्योगिक शहर है जो भुवनेश्वर से लगभग 171 किमी दूर स्थित है। यह चिलिका झील के दक्षिण में स्थित है और इकत रेशम वस्त्रों के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर उन कारीगरों के लिए भी जाना जाता है जो पीतल और बेल धातु के बर्तन, सींग के खिलौने, लकड़ी की नक्काशी के सामान और कालीन बनाते हैं। यहां ठाकुरानी, ​​जगन्नाथ और नीलकंठेश्वर शिव को समर्पित मंदिर हैं, साथ ही यहाँ एक संग्रहालय भी स्थित है जिसमें कुछ मूर्तियों के अलावा मानवशास्त्रीय और प्राकृतिक इतिहास के नमूने भी मौजूद हैं। गोपालपुर-ऑन-सी यहाँ से निकट ही स्थित गहरे समुद्र का पर्यटन केन्द्र है। यहीं एक अन्य लोकप्रिय स्थान जौगढ़ में अशोक के पाषाण अभिलेख व अन्य पुरातात्विक खंडहर मौजूद हैं। इससे यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि यह स्थान कभी मौर्य सम्राट अशोक के साम्राज्य का एक हिस्सा था।

अन्य आकर्षण