एकाम्र क्षेत्र भुवनेश्वर शहर का प्राचीन नाम है। एकाम्र वॉक्स ओडिशा पर्यटन की एक पहल है, जिसका उद्देश्य आगंतुकों को उन सभी स्थानों का भ्रमण करवाना है जो इस शहर की विरासत में विशेष स्थान रखते हैं। ये भ्रमण यात्राएं आमतौर पर भुवनेश्वर के उन स्थानों पर केंद्रित होती हैं जो प्रबल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं, तथा इनके अंतर्गत यात्रियों को शहर के उत्तम मंदिरों और अन्य ऐतिहासिक संरचनाओं से परिचित करवाया जाता है। हर शनिवार को खंडगिरि पहाड़ियों में एक हेरिटेज वॉक आयोजित की जाती है, जबकि रविवार को ओल्ड टाउन इलाक़े में एक हेरिटेज वॉक के साथ-साथ कलाभूमि में एक म्यूजियम वॉक भी आयोजित की जाती है। इन भ्रमण यात्राओं के दौरान मंदिरों की कलिंग वास्तुकला, जैन भिक्षुओं के निवास और राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा को प्रदर्शित करने वाले कलाभूमि (ओडिशा शिल्प संग्रहालय) के अवलोकन का आनंद लिया जा सकता है।

अन्य आकर्षण