भारत की सबसे पहली नदी घाटी परियोजनाओं में से एक माना जाता हीराकुंड बांध, संसार का सबसे लंबा बांध है। यह ओडिशा के संबलपुर जिले में भुवनेश्वर शहर से लगभग 290 किमी दूर स्थित है। 

आस-पास के क्षेत्रों में सिंचाई और पनबिजली प्रदान करने वाला जल संग्रह होने के अलावा यह सरोवर पक्षियों की कई प्रजातियों के लिए भी जाना जाता है, जैसे कि कॉमन पोचर्ड्स, रेड-क्रेस्टेड पॉचर्ड्स और ख़ूबसूरत क्रेस्टेड ग्रेब्स, जो पक्षीप्रेमियों को इस स्थान की ओर आकर्षित करते हैं। अपने सुंदर परिवेश और भारत में सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक होने के कारण यह बांध एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां आगंतुकों प्रकृति की अद्भुत छटा निहारने के साथ पानी में नौका विहार भी कर सकते हैं। सुन्दर परिवेश से घिरा यह एक आरामदेह विश्रामस्थल भी है।

अन्य आकर्षण