पानी पूरी भारत के कई शहरों का एक आम स्ट्रीट स्नैक है। यह आटे से बनाया जाता है, तलकर इसे पफ्ड बॉल्स का रूप दिया जाता है, फिर इसे मसालेदार जीरा, पुदीना पानी, प्याज, आलू और छोले से भरा जाता है। इस स्वादिष्ट स्नैक के साथ एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है, कहा जाता है कि पकवान की यह विधि महाभारत युग से ली गई है। जैसे की कहानी है, जब द्रौपदी ने पांडव भाइयों से विवाह किया, तो मां कुंती ने उनकी गृहस्थी के कौशल का परीक्षण करना चाहा। परिवार के लिए भोजन बनाने के लिए घर में उपलब्ध सभी सब्जियों के साथ-साथ थोड़ा आटा दिया। फिर, द्रौपदी ने एक व्यंजन बनाया जिसे आज हम पानी पूरी के रूप में खाते हैं।

अन्य आकर्षण