अपने शाब्दिक अर्थ यानी हजारों धाराओं से युक्त यह जगह देहरादून के करीबी पर्यटन-स्थलों में सबसे लोकप्रिय है।ढेर सारे झरनों का समूह, सहस्त्रधारा बालदी नदी पर स्थित है। चूने-पत्थर की चट्टानों से होता हुआ पानी तकरीबन 9 मीटर की ऊंचाई से इन कुंडों में गिरता है। ऐसा माना जाता है कि इस पानी में औषधीय गुण होते हैं जो मुहांसे, गठिया, मांसपेशियों के दर्द और खराब रक्त परिसंचरण जैसे कई रोगों को ठीक कर सकते हैं। इसके चलते यह मान्यता बन गई है कि यहां के पानी में स्नान करना शुभ होता है। यहां घूमने का सही समय बारिशों का है जब ये झरने अपने उफान पर होते हैं। पर्यटक करीब ही स्थित रोप-वे से ऊपर जाकर आसपास की जगहों के अद्भुत नजारे भी देख सकते हैं। करीब ही स्थित जॉयलैंड वॉटर पार्क में भी जाया जा सकता है।

अन्य आकर्षण