यह आलीशान महल कभी आसफ जाही वंश की राजगद्दी था और यही वह जगह है जहां निज़ाम अपने आधिकारिक मेहमानों का मनोरंजन किया करते थे। 18 वीं और 19 वीं शताब्दी के बीच निर्मित इस भव्य महल के परिसर को, तेहरान शहर में बने ईरान के शाह के महल की प्रतिकृति कहा जाता है। इसमें कई स्थापत्य प्रभावों के संश्लेषण होने के चलते, यह महल अपनी अनूठी शैली के लिए प्रसिद्ध है। दो अलंकृत आंगन में यह अनेक बागों और शानदार इमारतों को समेटे हुए है। इसके सबसे भव्य आकर्षणों में से एक है, स्तंभों पर खड़ा दरबार हॉल, या खिलवत मुबारक। यह एक शानदार समारोह हॉल है जिसमें 19 विशाल बेल्जियम क्रिस्टल के झाड़ फानूस लगे हैं। इस महल में प्राचीन वस्तुओं के अनमोल संग्रह में पुरानी विंटेज कारों का एक संग्रह भी है, जिनमें से सबसे लोकप्रिय हैं, सन् 1911 की पीली 'रोल्स-रॉयस' और सन् 1937 की ब्यूक कंवर्टिबल (एक खुली गाड़ी जिसे ढका भी जा सकता है) गाड़ियां। सन् 2010 में, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए, इस महल को प्रतिष्ठित यूनेस्को एशिया-प्रशांत मेरिट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अन्य आकर्षण