महाराष्ट्र के कुछ खास भोजन और व्यंजन

नागपुर के सफर पर जा रहे हैं तो वहां के  मराठी व्यंजनों को कतई न भूलें। अपने लजीज जायके और बेहतरीन खुशबुओं से आपको अपनी ओर कब खींच लेंगें कि आपको पता ही नहीं चलेगा। यहां के सबसे अच्छे व्यंजनों में से एक है पाव-भाजी, सब्जी को सॉफ्ट ब्रेड रोल के साथ परोसा जाता है। कांदा पोहा या प्याज पोहा चूरा या पोहा से बना एक मशहूर व्यंजन है। आम तौर पर इसको नाश्ते मे खाया जाता है। कमजोर दाँत वालों के लिए शीरा उनका स्वागत करने के लिए तैयार है, जो आपको भरपूर आनंद देगा। सूखे फल और घी या मक्खन से बनी मिठाई सेमो-लीना अपने स्वाद से पर्यटकों को सबसे अधिक लुभाती है। नागपुर का आमरस या मैंगो शेक पूरे देशभर में प्रसिद्ध है। यहां आने वाले इसका स्वाद लेना कतई नहीं भूलते। पर्यटक वरन का भी जायका ले सकते हैं, जो बीन्स और चावल से बना होता। यहां की सबसे अच्छी डिश धन्याची है, जो मूंगफली पर आधारित डिश है जिसे नारियल के पेस्ट में पकाया जाता है। साबुदाना वड़ा, एक पारंपरिक डीप-फ्राइड स्नैक, जो सबसे अच्छी तरह से गर्म चाय और मसालेदार चटनी के साथ परोसा जाता है, ट्राई करना न भूलें।

महाराष्ट्र के कुछ खास भोजन और व्यंजन

साओजी डेलीसिस

साओजी डेलीसिस नागपुर का मशहूर व्यंजन है। साओजी खाना बहुत मसालेदार और मांसाहारी है। साओजी के व्यंजनों का अनूठा स्वाद भोजन में इस्तेमाल होने वाले विशेष मसालों से आता है। करी को ट्रिटेटर्स (पाया), चिकन और आफल के साथ बनाया जाता है। इसे मसालों के  साथ पकाया जाता है। ये व्यंजन आमतौर पर हलबा कोशी समुदाय के लोगों द्वारा तैयार किए जाते हैं।इन व्यंजनों में उपयोग किए जाने वाले मसालों में तीन प्रकार के लगभग 32 मसाले मिले होते हैं। भुखरी मसाले में 12 मसाले होते  हैं, जबकि काला मसाला में 20 मसाले होते हैं। इसके अलावा बथुआ लहसुन, अदरक, जीरा और प्याज का ताजा पेस्ट होता है। पॉपु-लार के कुछ व्यंजन जिन्हें आप आजमा सकते हैं, उनमें झींगे, मछली और अंडे की करी, चिकन और बकरी का मांस, जो रोटी और चावल के साथ परोसा जाता है।

साओजी डेलीसिस

बिरयानी और कबाब

नागपुर की सड़कें रसीले कबाब और सुगंधित बिरयानी के लिए प्रसिद्ध हैं। मोमिनपुरा, शहर का एक मुख्य रूप से मुस्लिम इलाका है, जिसमें कीमा बनाया हुआ मांस, भरवां समोसा, बिरयानी और कबाब से लेकर कुछ बेहतरीन मुगलई भोजन मिलते हैं। इनका स्वाद चखने के लिए एक बार आजमाना जरूरी है।

  बिरयानी और कबाब

परम की दाल

नागपुर के ओल्ड भंडारा रोड पर सतरंजीपुरा में स्थित परम एक विशेष प्रकार की दाल बेजोड़ स्वाद स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को ललचाता है। जो बात इसे खास बनाती है, वह यह है कि इसे लकड़ी के कोयले में पकाया जाता है, जिससे यह धीमी आंच में पकी दाल सुगंधित तो होती है  और साथ में गजब का स्वाद देती है। इसे ब्राउन बटर से तले हुए चावल के साथ परोसा जाता है। इससे खाने वाले को बहुत आनंद मिलता है।

परम की दाल

समोसा

नागपुर जाएं तो नागपुरी समोसा खाना न भूलें। शहर के हर नुक्कड़ और कोने में उपलब्ध नागपुरी समोसा नागपुर के लोगों के दिल में एक विशेष स्थान रखता है। यह डीप-फ्राइड स्नैक करी छोले, टेंगी इमली की चटनी और बारीक कटा हरा धनिया के साथ परोसा जाता है। इसको देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा।

समोसा

तर्री पोहा

नागपुर में नाश्ते के लिए सबसे अधिक मशहूर तरीपोहा आपको जगह-जगह मिल सकता है। इसे मशहूर स्ट्रीट फूड भी कहते हैं। तर्री पोहा बहुत ही जायकेदार होता है। देश के अधिकांश हिस्सों में पोहा या चपटा चावल परोसा जाता है लेकिन नागपुर का पोहा सबसे अलग होता है। यहां का पोहा मोटा होता है जिसे मसालेदार ग्रेवी के साथ परोसा जाता है। इस पोहा को बारीक कटा हुए प्याज, भुजिया और धनिया से सजाया जाता है। फिर इसमें नीबू निचोड़ा जाता है। इससे यह पोहा लाजवाब बन जाता है।

तर्री पोहा