नन्द्रन बनाना चिप्स

आकर्षक केले के चिप्स तैयार करने के लिए केले के सूखे टुकड़ों को तल दिया जाता है। मीठा पसन्द करने वाले लोगों के लिए इसे शहद या चीनी की चाशनी में डुबो दिया जाता है। जो लोग नमकीन स्वाद पसन्द करते हैं उनके लिए इन चिप्स को नमक या मसाले से तर कर दिया जाता है।

नन्द्रन बनाना चिप्स

मुन्थिरीकोथू

मूंग की दाल की छोटी-छोटी गेंद बनाकर उन्हें फ्राई करके फिर गुड़-इलायची के मिश्रण में डुबोया जाता है। कन्याकुमारी के सभी त्यौहारों में इसे अनिवार्य रूप से शामिल किया जाता है।

मुन्थिरीकोथू

अवियल

अवियल नारियल तथा कढ़ी पत्तियों और नारियल के तेल से मिश्रित सब्जियों का मिश्रण होता है। इसे सामान्यत: पूरक आहार के रूप में खाया जाता है और उबले हुए चावल के साथ और भी अधिक अच्छा लगता है। अवियल तैयार करने में आसान और पर्याप्त रूप से पोषक होता है।

 अवियल

एरीसेरी

एरीसेरी या छेना काया एरीसेरी  नारियल से बनी परम्परागत ग्रेवी (पेस्ट) डिश है जिसे अधिकतर ओणम त्यौहार के अवसर पर तैयार किया जाता है। इसमें पिसे हुए नारियल के पेस्ट में सब्जियों और दालों को मिलकर तैयार किया जाता है। जिमीकन्द का प्रयोग अधिक किया जाता है किन्तु अन्य सब्जियाँ जैसे कद्दू, कच्चा केला भी इसमें शामिल किया जा सकता है। 'काया' शब्द का अर्थ कच्चा केला होता है जबकि 'छेना' का अर्थ जिमीकन्द होता है; इन दोनों सब्जियों को पकाया जाता है और फिर इन्हें पीस लिया जाता है। इसके पश्चात इन्हें नारियल की ग्रेवी में मिलाया जाता है जिसे जीरे से सुगन्धित किया जाता है। अन्त में ताजे कद्दूकस किये गये नारियल को नारियल के तेल में भूरा होने तक भूना जाता है और फिर लाल मिर्च के साथ पकाया जाता है। इसे चावल के साथ खाने में आनन्द आता है।

 एरीसेरी

कन्याकुमारी फिश करी

चूँकि मत्स्य आखेट कन्याकुमारी का एक प्रमुख व्यवसाय है अत: मछली से बने पकवान यहाँ अत्यन्त लोकप्रिय हैं जिसमें फिश करी विशेष रूप से लोकप्रिय है। इसे मीन कुजाम्बू भी कहा जाता है और इसे इमली, नारियल, हल्के मसालों सहित तथा तेल के बिना तैयार किया जाता है। इसे गर्म चावल के साथ खाने पर बहुत आनन्द आता है।

कन्याकुमारी फिश करी