गंतव्य संबंधी मुख्य विवरण आध्यात्मिकताए शांति और रेशम का पर्याय कांचीपुरम शहर तमिलनाडु में स्थित है। इस शहर को मंदिरों का शहर भी कहा जाता हैए जो अपनी वास्तु शिल्पकला और दर्शनीय प्राचीन मंदिरों के लिए खासा लोकप्रिय है। वेगवती नदी के तट पर स्थित इस ऐतिहासिक शहर में किसी समय 1ए000 मंदिर हुआ करते थेए जिनमें से अब केवल 126 ;108 शैव और 18 वैष्णवद्ध मंदिर ही शेष हैं। इसकी समृद्ध विरासत पल्लव वंश की अक्षय निधि रही हैए जिसने छठीं और सातवीं शताब्दियों के बीच इस क्षेत्र को अपनी राजधानी बनाया था। इसकी अलौकिक वास्तु शिल्पकला पर पल्लवों ने काफी धन खर्च किया थाए जो आज द्रविड़ शैली का एक बेहतरीन नमूना है। जबकि मंदिर का रास्ता बेहद मोहक और दिलकश हैए शहर में तैयार की गई प्रसिद्ध कांजीवरम साड़ियां वास्तव में विस्मयकारी हैं। उच्च गुणवत्ता वाले रेशम से बनाई गईं प्रीमियम साड़ियां अपनी चमकए वजन और सोने की जरी के काम के लिए जानी जाती हैंए जो पहनने वाले को आकर्षक बनाती हैं।

कांचीपुरम बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी था और भिक्षु बोधिधर्मए श्री शंकराचार्य और सिरूथो जैसे भिक्षुओं का घर था। इस शहर को विद्या प्राप्ति एवं अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र भी माना जाता है। चेन्नई के मद्रास विश्वविद्यालय से जुड़े कई कॉलेज य़हां स्थित हैं।