शा फली एक प्रकार का तिब्बती पॉटस्टिकर (डम्प्लिंग) है जो मांस से भरा होता है (आमतौर पर पूर्वोत्तर में गोमांस या सूअर का मांस)। इसे किसी भी करी के साथ या चटनी या सब्जियों के साथ भी परोसा जाता है। शा फली के साथ सम्पा (भुना हुआ जौ) को पनीर या मक्खन के साथ परोसा जाता है। आप इसे एक मूल रतांग सूप के साथ भी खा सकते हैं, यह स्वास्थवर्धक, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला भोजन है।

इसे बहुत आसानी के साथ बनाया जाता है - अदरक, लहसुन, बोक चोय, हरी प्याज और अन्य सब्जियों के पेस्ट को मुख्य प्रोटीन और सोया सॉस के साथ मिलाया जाता हैं; फिर इस मिश्रण को मैदे में भरकर तला जाता है।

दार्जिलिंग में इस स्नैक फूड को काफी पसंद किया जाता है, यहाँ सभी बड़े और छोटे रेस्टोरेंट में विभिन्न तरीके की शा फली का सेवन कर सकते हैं। यह त्योहारों और अन्य समारोहों के दौरान भी एक पसंदीदा भोजन है।