नानी दमन किला

इसे सेंट जेरोम का किला भी कहा जाता है। नानी दमन किला, दमन गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह एक छोटा किला है जिसकी ऊंची और खूबसूरत पत्थर की दीवारें हैं, तीन गढ़ और दो विशाल द्वार हैं। लगभग 12,250 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला किला, दो शानदार मानव मूर्तियों के लिए लोकप्रिय है। कैथोलिक धर्म के सेंट जेरोम पर इसका  नाम पड़ा है और इस किले के आगे के द्वार पर संत की एक शानदार मूर्ति है और उसमें आवर लेडी ऑफ द सी का एक कैथोलिक चर्च है जो अपनी परिष्कृत चौखटों के लिए प्रसिद्ध है। किले के निकट अन्य आकर्षणों में नानी दमन जेट्टी के पास गांधी पार्क स्थित है। पर्यटक पास ही स्थित मछली बाजार में जा सकते हैं जहां  किनारे पर मछली पकड़ने वाली नौकाओं खड़ी रहती हैं। 

नानी दमन किला

लाइट हाउस

मोती दमन किले में दो सुंदर प्रकाश स्तंभ हैं जो दमन की समृद्ध पुर्तगाली विरासत के साक्षी हैं। ये लोकप्रिय रूप से ओल्ड लाइट हाउस और न्यू लाइट हाउस के रूप में जाने जाते हैं। जबकि पुराने को पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया था, भारत सरकार ने नए लाइट हाउस का निर्माण किया। हालांकि आगंतुक केवल पुराने लाइट हाउस या प्रकाश स्तंभ पर जा सकते हैं, जो केवल एक मंजिला लंबा है। एक घुमावदार सर्पिल सीढ़ी आपको पुराने लाइट हाउस के शीर्ष पर ले जाती है जहां से विशाल समुद्र का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। सुरक्षा कारणों से न्यू लाइट हाउस में प्रवेश पर प्रतिबंध है लेकिन पर्यटक फिर भी इसकी अनूठी वास्तुकला को निहार सकते हैं। ओल्ड लाइट हाउस के करीब, न्यू लाइट हाउस में एक घूमती हुई मीनार  और शीर्ष पर 204 मीटर व्यास वाली लालटेन है।

लाइट हाउस

मोती दमन किला

मोती दमन का किला, दमन के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है, जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। लगभग 30,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले इस प्राचीन किले में बड़ी संख्या में तोपें रखी हुई हैं। ये खूबसूरती से डिज़ाइन की गईं तोपें, यात्रियों को अपनी उल्लेखनीय नक्काशी से मोहित कर देती हैं। मोती दमन किला चर्च ऑफ बॉम जीसस, चैपल ऑफ अवर लेडी ऑफ रोजरी और चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ रेमेडीस के लिए भी प्रसिद्ध है। किले को देखना इतिहास प्रेमियों के लिए वास्तव में किसी अबूझ पहेली और सुखद अनुभव से कम नहीं है। 1559 में मुगल सेना द्वारा किए गए आक्रमण से पुर्तगालियों की रक्षा करने के उद्देश्य से किला बनाया गया था। किले के करीब ही पुर्तगाली कवि बोकाजे का घर है, जिसमें उनकी संगमरमर की कब्र है। घर में प्रवेश निषिद्ध है और यह बंद रहता है।

मोती दमन किला