भारत के पश्चिमी कोने में स्थित, दमन पुर्तगाली विरासत में सराबोर है और शांत सुनहरे और काली रेत वाले समुद्र तटों के कारण अपनी एक अलग पहचान रखता है। एक सुहाना और सुरम्य स्थल है जो  प्रकृति से आपको जोड़ता है और  खंभात की खाड़ी में बसे इस  केंद्र शासित प्रदेश में कई अनूठे चर्च और प्राचीन किले हैं जो एक पुरानी दुनिया के आकर्षण को दर्शाते हैं और वास्तुकला की पुर्तगाली शैली के बेहतरीन नमूने हैं। प्राचीन दमन गंगा नदी द्वारा मोती दमन और नानी दमन में विभाजित, जो दोनों ही पुर्तगाली संपदा से युक्त हैं, दमन एक सर्वोत्कृष्ट पर्यटन समुद्र तट गंतव्य है। मोदी दमन किले में इतिहास की गलियों में टक्कर लगाएं या वहां के चर्चों की विस्मयकारी वास्तुकला की प्रशंसा करें या फिर केवल किसी समुद्र तट पर आराम करें, दमन में करने को बहुत कुछ है। इस खूबसूरत पूर्ववर्ती पुर्तगाली उपनिवेश (16वीं शताब्दी से 20वीं शताब्दी) की यात्रा  निश्चित ही आपके अंदर एक नई ऊर्जा भर देगी।