1,442 फीट की ऊंचाई पर स्थित सुसुनिया हिल्स, रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है। माना जाता है कि विशाल हिमालय पर्वत से भी पुरानी सुसुनिया हिल्स सुंदर वनस्पतियों, घने पेड़ों और कुछ दुर्लभ औषधीय पौधों से आच्छादित है। सुसुनिया पूर्वी घाट का एक हिस्सा हैं और यह जगह शौकिया एवं निपुण पर्वतारोहियों दोनो को ही अपनी ओर आकर्षित करती है। सर्दियों के मौसम में पर्यटक पहाड़ियों पर शिविर बना कर भी रह सकते हैं। प्राकृतिक नजारों और ताजी हवा के बीच पहाड़ियों पर एक दिन बिताना, शहरों की बंधी-बंधाई नियमित जिंदगी से दूर और प्रकृति की गोद में आराम करने का सही तरीका है। यहां पर आप प्राचीन मोनोलिथ संरचना को देखना न भूलें। इसे सुसुनिया धारा के पास नरसिंह पत्थर के नाम से जाना जाता है। सुसुनिया धारा बिष्णुपुर में प्राकृतिक रूप से बहने वाला एकमात्र झरना है।

अन्य आकर्षण