निहारी से लेकर दम बिरयानी तक, प्रयागराज की व्यंजन संस्कृति में बहुत अधिक विविधताएं हैं।

समोसा

समोसा देश के सबसे पसंदीदा नाश्ता है। सामान्यत: समोसा उबले मसालेदार आलू से भरा होता है। हालांकि, देश के अलग अलग क्षेत्र में इस दिलकश नमकीन व्यंजन को तैयार करने की अपनी अनूठी शैली है।

समोसा

रबड़ी

रबड़ी एक स्वादिष्ट मिठाई है जो दूध की क्रीम को उबालकर गाढ़ा करके बनाई जाती है। इसे चीनी या गुड़ से मीठा बनाया जाता है। रबड़ी खाने का सबसे सही तरीका है कि ठंडी रबड़ी को गर्म जलेबियों (चाशनी वाली मिठाई) के साथ परोसा जाए।

रबड़ी

निहारी

यह एक ऐसा व्यंजन है, जिसमें मांस और बोन मैरो को धीमी आंच पर पकाया जाता है। निहारी को खाना कुछ ऐसा है मानो, मुंह में मांस के जबर्दस्त स्वाद का एक धमाका हुआ हो। मिर्च और मसालेदार स्ट्यू में पके इस नरम मांस को, तन्दूर में बनाई गई पतली खमीरी रोटी के साथ खाया जाता है।

कहा जाता है कि निहारी को बनाने की विधि 17 वीं या 18 वीं सदी की है। निहारी में एक इंडो फ़ारसी प्रभाव देखने को मिलता है, जो मुगलों द्वारा भारत लाया गया था। वास्तव में 'निहारी' शब्द अरबी शब्द 'नाहर' से आया है, जिसका अर्थ होता है सुबह या प्रातःकाल। कहा जाता है कि मुगल काल के दौरान नवाबों द्वारा उनकी फज्र की नमाज के बाद निहारी को नाश्ते में खाया जाता था। बाद में सेना के जवानों और मुगल सैनिकों को भी ऊर्जा बढ़ाने के लिए इस मांसाहारी व्यंजन को दिया जाने लगा। ऐसा कहा जाता है कि इसे पूरी रात बड़े-बड़े बर्तनों में पकाया जाता था और सुबह मजदूरों और सैनिकों को मुफ्त में परोस दिया जाता था।

निहारी

कचौड़ी

कचौड़ी, उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय नाश्तों में से एक है। यह एक ऐसा नमकीन व्यंजन है जो परतदार, तली हुई और कुरकुरी होती है; जिसका स्वाद भूलाए नहीं भूलता।

कचौड़ी

ज़मीं दोज़ मछली

यह एक पुरानी रेसिपी है जिसमें एक पूरी मछली को मसालों से भरा जाता है और मिट्टी के बर्तन में रखकर पकाया जाता है। इसे रुमाली रोटी के साथ परोसा जाता है।

ज़मीं दोज़ मछली

दम बिरयानी

इस व्यंजन को रात भर मसालों में मांस के साथ मैरीनेट किया जाता है। मांस को दही में भिगोया जाता है और सुगंधित चावल की परतों के बीच सैंडविच की तरह परोसा जाता है। हांडी (बर्तन) को आटे से सील करने के बाद डिश को कोयले के ऊपर रखकर भाप से पकाया जाता है।

दम बिरयानी

दम आलू

दम आलू एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे तरी या शोरबे के साथ खाया जाता है। पहले छोटे आलूओं को तला जाता है, और फिर इसे भाप से पकाया जाता है। इसकी सजावट के लिए ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसको रोटी के साथ परोसा जाता है।

दम आलू