एशिया का पहला साइकिल राजमार्ग 2016 में उत्तर प्रदेश में बनाया गया था। इटावा और आगरा के बीच बना यह साइकिल राजमार्ग 207 किलोमीटर लंबा है। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश सार्वजनिक कार्य विभाग द्वारा किया गया है तथा सात फुट चौड़ा साइकिल राजमार्ग मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के समानांतर बनाया गया है। राजमार्ग के साथ-साथ कोई भी आगरा शहर के प्रसिद्ध पर्यटक गंतव्यों को देख सकता है, जिनमें ताज महल, बटेश्वर मंदिर, राजा भोज की हवेली एवं नौगवां का किला प्रमुख हैं। इस मार्ग से कंदराओं के साथ चम्बल एवं यमुना नदियों का सुंदर परिदृश्य भी देखने को मिलता है। विशेषरूप से यह राजमार्ग आगरा में ताज महल को इटावा में लॉयन सफारी से जोड़ता है।     

अन्य आकर्षण