बोलचाल की भाषा में देवली कहा जाने वाला देवलाली नासिक के बाहरी इलाके में स्थित है। यहां स्थित देवली कैंप भारत के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण सैन्य केंद्रों में एक है। वास्तव में, देवलाली छावनी देश का एक बहुत ही महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा है। यहीं पर वायु सेना स्टेशन, भारतीय सेना का आर्टिलरी स्कूल और ऐसे अन्य प्रतिष्ठान स्थित थे।

इस शिविर की स्थापना वर्ष 1861 में अंग्रेजों ने एक सैन्य मनोरोग अस्पताल के रूप में किया था। ब्रिटिश कब्जे के समय, यह भारत में सबसे बड़े गोल्फ कोर्सों में से एक था। यह शिविर खेल के बड़े मैदानों और बगीचे से घिरा है। अन्य दर्शनीय स्थलों में मंदिर पहाड़ी, खांडवाची टेकाड़ी और देवलाली मार्केट शामिल हैं जो युवा पर्यटकों में काफी लोकप्रिय हैं।

हरे भरे परिदृश्य और सुखद मौसम ने इस शहर को काफी सुंदर बनाया है। आधुनिक सुविधाओं, रोमांचक गतिविधियों और प्रदूषण मुक्त वातावरण वाला यह शहर एक आदर्श सप्ताहांत आरामगाह है। आपको पांडव लेनि गुफाएं भी मिलेंगी, साथ ही देवली के नजदीक मुक्तिधाम मंदिर भी मिलेगा।

अन्य आकर्षण