केसरवाल झरना

'केसरवाल स्प्रिंग्स' के रूप में भी जाना जाने वाला केसरवाल झरना, अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। दुनिया भर से बड़ी संख्या में सैलानियों को आकर्षित करने वाला यह झरना, पणजी से लगभग 22 किमी दूर कोरटालिम गांव के पास स्थित है। केसरवाल की यात्रा का सबसे अच्छा समय मानसून का मौसम है। इस समय आप झरने के पानी के प्रवाह को भी देख सकते हैं।

केसरवाल झरना

मायेम झील

उत्तरी गोवा की बिचोलिम तालुका की मायेम झील एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। जो शांत गोआ के गांवों के बीच स्थित एक दर्शनीय स्थल है। घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरी, इस झील के किनारे-किनारे विक्रेताओं की एक पंक्ति मौजूद रहती है, उनमें से कोई स्वादिष्ट स्नैक्स बेच रहा होता है, तो कोई नारियल पानी, तो कोई कम दाम के हल्के आभूषण। सड़क मार्ग द्वारा, यहां से कुछ ही दूरी पर, सैंकेलिम गांव में कोरजुम किला और प्रसिद्ध रुद्रेश्वर मंदिर है।

मायेम झील

गोवा राज्य संग्रहालय

पुराने सचिवालय पणजी में स्थित गोवा राज्य संग्रहालय, सांस्कृतिक महत्व की वस्तुओं के साथ-साथ राज्य की कलाओं और प्राचीन वस्तुओं के संरक्षण के लिए स्थापित किया गया था। संग्रहालय के व्यापक संग्रह में राज्य की प्राकृतिक विरासत, समकालीन कला, सांस्कृतिक नृविज्ञान, पर्यावरण और विकास, मूर्तिकला और भूविज्ञान से संबंधित प्रदर्शन शामिल हैं। यह संग्रहालय सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है।

गोवा राज्य संग्रहालय

गोवा में जलक्रीडा

यदि आपको वाटर स्पोर्ट्स पसंद हैं, तो आपके लिए गोवा से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। तैराकी से लेकर स्नॉर्केलिंग (श्वास नली लगाकर गोता लगाना) तक के लिए यहां के कई समुद्री तटों पर विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं: जैसे विंडसर्फिंग, वाटर स्कीइंग, जेट स्कीइंग, पैरासेलिंग, बनाना बोट राइडिंग, स्कूबा डाइविंग, कैटरमैन नौकायन और भी बहुत कुछ। यहां सनसेट, मूनलाईट नौकायन और डॉल्फिन नौकाविहार के साथ-साथ, कई और पोतविहार भी उपलब्ध हैं।

गोवा में जलक्रीडा

गोवा में सर्फिंग

जो लोग लहरों की सवारी करना पसंद करते हैं, उनके लिए गोवा, सर्फिंग की ऐसी-ऐसी सर्विस प्रदान करता है, जिनसे दिल की धड़कने तक रुक जाती हैं। गोवा के कई समुद्र तटों पर ऐसी लहरें उठती हैं, जो इन गतिविधियों के लिए उपयुक्त होती हैं। सर्फिंग का सर्वोत्तम लुफ्त लेने के लिए मैंडरम तट पर अवश्य जाएं।

गोवा में सर्फिंग

मसालों की खेती

गोवा का भूभाग, अपने उपयुक्त मौसम के कारण, मसालों की खेती के लिए उपयुक्त है। यहां ऑर्गेनिक तरीकों से खेती की जाती है। ये खेत भारत के कुछ प्रमुख मसालों का उत्पादन करते हैं, जिनमें काली मिर्च, दालचीनी, इलायची, लौंग, काजू और सुपारी शामिल है। गोवा के कुछ सबसे प्रसिद्ध मसालों के बागानों में सवोई बागान, ट्रॉपिकल स्पाइस बागान, सहकार स्पाइस फार्म और पास्कोल स्पाइस विलेज शामिल हैं, जहां आगंतुक रोजमर्रा के मसालों के बारे में जान सकते हैं और कुछ मसालों को खरीद भी सकते हैं।

मसालों की खेती

गोवा में स्कूबा डाइविंग

गोवा का समुद्र सुरक्षित और शांत है। इस क्षेत्र के शांत जलराशि के कारण यह स्कूबा डाइविंग की शुरूवात करने वालों के लिए एक आदर्श स्थल है। गोवा के पानी में कोरल रीफ और समृद्ध जलीय जीवन का भी समावेश है, जिससे गोताखोरों को काफी अच्छे दृश्य देखने को मिलते हैं। कई अंतरराष्ट्रीय डाइविंग संस्थान यहां के स्थानीय क्लबों से जुड़े हैं। साओ जॉर्ज द्वीप और ग्रांडे द्वीप, गोवा में स्कूबा डाइविंग के लिए उपयुक्त स्थल हैं।

गोवा में स्कूबा डाइविंग

शिगमोत्सव

फाल्गुन (रोमन कैलेंडर में मार्च का महीना) के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला शिगमोत्सव, यहां का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो सर्दियों को अलविदा कहने के लिए आयोजित किया जाता है। यह ग्रामीणों के अभिवादन के साथ शुरू होता है, जिसके बाद कई दिनों तक यह उत्सव चलता रहता है। इसमें लोग रंगीन कपड़े पहनकर, तोरण, लाल धब्बों वाले झंडे और स्तंभ के साथ नाचते हैं। इस महोत्सव के पांचवे दिन यानी रंग पंचमी को लोग गुलाल में सराबोर होकर, इस उत्सव को उत्साह के साथ मनाते हैं।

शिगमोत्सव

स्वास्थ्य

गोवा को पुराने समय से ही पर्यटन का स्वर्ग माना जाता है। यहां स्वास्थ्य पर केंद्रित यात्राएं आयोजित की जाती हैं। यहां के योगा केन्द्र भी बहुत प्रसिद्ध हैं। यहां पूरे राज्य भर में स्वास्थ्य से संबंधित कई कक्षाएं और शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। 'ती या ची' सत्र, रेकी उपचार और ध्यान पाठ्यक्रम यहां की अन्य लोकप्रिय आध्यात्मिक गतिविधियां हैं, जो गोवा में बेहद प्रचलित हैं। यह राज्य वेलनेस रिसॉर्ट्स (स्वास्थ्य उपचार आश्रय) से भरा हुआ है, जो मेहमानों को शांत वातावरण में आरामदायक स्पा के साथ आयुर्वेद की सेवा प्रदान करता है।

स्वास्थ्य

सैर-सपाटा

गोवा के सांस्कृतिक जिलों को देखने का सर्वोत्तम तरीका यहां के मार्गों पर सैर करना है। इसके लिए राज्य भर में विशेष टूर का आयोजन किया जाता है, जो स्थानीय वास्तुकला और संस्कृति के बारे में दिलचस्प जानकारी देते हैं। ग्रामीण गोवा में विभिन्न मसालों के बागानों को देखने के लिए पर्यटन आयोजित किया जाता हैं, जिससे पर्यटक इन सुगंधित मसालों की खेती की झलक देख सकते हैं। पुराने गोवा में, वास्तुकला और इतिहास के विशेषज्ञ गाइड, आपको पर्यटन के दौरान यूनेस्को-सूचीबद्ध चर्च और कॉन्वेंट कॉम्प्लेक्स आदि सबकी सैर कराते हैं। वहीं पणजी में स्थित, फॉनटेनहास क्षेत्र, पुर्तगाली प्रभावों को दर्शाता है, जिसको देखने का मज़ा केवल पैदल यात्रा में मिलता है। हल्के रंग की इमारतों, मुख्य डाकघर के पास का साओ टोमे क्षेत्र, और ऐतिहासिक पिंटो विद्रोह की कहानियों का आनंद यहां लिया जा सकता है।

सैर-सपाटा

खरीददारी

गोवा, ख़रीददारी के शौक़ीन लोगों के लिए स्वर्ग है। आप पणजी के मुख्य बाजार में गोवा के प्रसिद्ध काजू, पुर्तगाली हस्तशिल्प की वस्तुएं, मसाले, बेबिन्का और डोडाल जैसी मिठाइयां खरीद सकते हैं। आप पणजी और कालांगुट की मारियो मिरांडा गैलरी से स्मरणीय वस्तुएं पर कार्टूनी चित्रों को खरीदकर अपने घर ले जा सकते हैं। आप मपुसा की फ्राइडे मार्केट से स्थानीय अचार और गोआ में बने मिट्टी के बर्तनों को भी खरीद सकते हैं। वहीं अंजुना का कबाड़ी बाजार ऐसे युवा लोगों में लोकप्रिय है, जो बहुत ही कम मूल्यों पर सामान खरीदना चाहते हैं। अरपोरा में शनिवार की रात में बहुत भव्य बाजार लगता है। यहां आपको एक से एक लाजवाब खाद्य पदार्थ खाने को मिलेंगे। मिट्टी से बने उत्पाद, वस्त्र और दिखावटी गहने जैसी वस्तुएं कालंगुट मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ मैकी रात्रि बाजार, एक ऐसा मौसमी बाजार है, जो बहुत ही सस्ती कीमत में आपको स्थानीय खाद्य पदार्थों के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल उत्पाद और हस्तशिल्प के सामान भी उपलब्ध कराता है।

खरीददारी

नदी परिभ्रमण

नदी में पोतविहार पणजी मांडवी नदी के किनारे स्थित है, जहां विभिन्न अवधियों की मनोरंजक नदी यात्राएं उपलब्ध हैं। ये सभी यात्राएं मांडवी पुल के पास सांता मोनिका घाट से आरंभ होती हैं। गोवा पर्यटन विकास निगम, नदी की एक घंटे की यात्रा उपलब्ध कराता है। इन पोतों पर गोवा के स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। यह कार्यक्रम आमतौर पर सांता मोनिका या शांतादुर्गा की पोतों पर होता है। इसके अलावा सप्ताह के कुछ दिनों में, दो घंटे के डिनर परिभ्रमण की पेशकश भी होती है। ये बैकवॉटर क्रूज़ आपको सांता मोनिका घाट पर लौटने से पहले आदिलशाह पैलेस, औपनिवेशिक युग की ईमारतों तक ले जाते हैं, तथा इसके साथ ही दूधिया रोशनी में नहाए मिरामर समुद्र तट की भी सैर भी कराते हैं।

नदी परिभ्रमण

गोवा कार्निवल

गोवा में यह उत्सव तीन दिनों तक मनाया जाता है। यह उत्सव फ्लोट्स, संगीत, नृत्य और रोमांच से भरपूर होता है। विशेष रूप से किंग मोमो की देखरेख में होने वाला यह कार्निवाल प्रतिवर्ष हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। लेंट से ठीक पहले होने वाले इस उत्सव में तीन दिन तक गाने, नृत्य, भोज और मौज मस्ती होती है। राजा और उनका दल "फैट सैटरडे" यानी कार्निवल की पूर्व संध्या पर इस कार्निवल को हरी झंडी दिखाते हैं, इसमें रंगीन झांकियों की परेड होती है और विचित्र वेशभूषा और मुखौटे पहने लोग समूह में लोकगीत गाते हुए सड़कों पर नाचते हुए निकलते हैं।नदी में पोतविहारपणजी मांडवी नदी के किनारे स्थित है, जहां विभिन्न अवधियों की मनोरंजक नदी यात्राएं उपलब्ध हैं। ये सभी यात्राएं मांडवी पुल के पास सांता मोनिका घाट से आरंभ होती हैं। गोवा पर्यटन विकास निगम, नदी की एक घंटे की यात्रा उपलब्ध कराता है। इन पोतों पर गोवा के स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। यह कार्यक्रम आमतौर पर सांता मोनिका या शांतादुर्गा की पोतों पर होता है। इसके अलावा सप्ताह के कुछ दिनों में, दो घंटे के डिनर परिभ्रमण की पेशकश भी होती है। ये बैकवॉटर क्रूज़ आपको सांता मोनिका घाट पर लौटने से पहले आदिलशाह पैलेस, औपनिवेशिक युग की ईमारतों तक ले जाते हैं, तथा इसके साथ ही दूधिया रोशनी में नहाए मिरामर समुद्र तट की भी सैर भी कराते हैं।

गोवा कार्निवल