कोयम्बटूर शहर के इर्दगिर्द कई शांत और प्राकृतिक झरने मौजूद हैं, जिनमें से सबसे लोकप्रिय कोवई कुटरालम जलप्रपात है। सिरुवानी हिल्स में स्थित यह भव्य झरना गिरते हुए जल से संगीत की धुन सी छेड़ता है जो आगंतुकों को शांति और उल्लास से भर देती है। यह झरना एक हरे भरे जंगल के बीच स्थित है, और आगंतुकों को इसके लिए अपना रास्ता पैदल तय करना पड़ता है। इस झरने के आस-पास आश्रय लेने के लिए बहुत से पक्षी आया करते हैं, और इस प्रकार यह पक्षी प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है।

पश्चिमी घाट में कोयम्बटूर शहर के पश्चिम में लगभग 35 किमी दूर स्थित, सिरुवानी झरना एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह झरना अपने मीठे पानी के लिए जाना जाता है तथा दुनिया के सबसे मीठे जलप्रपातों में से एक भी माना जाता है। यह झरना सिरुवानी बांध के करीब स्थित है, जहाँ से आसपास के क्षेत्रों के सुरम्य और व्यापक दृश्य दिखाई देते हैं। चूंकि यह झरना घने जंगल के अन्दर स्थित है, इसलिए इस तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा करने की जरूरत होती है। कैम्पिंग अथवा शिविर लगाना, प्रकृति की सैर, पक्षी अवलोकन इत्यादि यहाँ की लोकप्रिय गतिविधियाँ हैं। इस झरने का दौरा करने का सबसे अच्छा समय मानसून के बाद होता है जब यह पूरी शान से बह रहा होता है।

अन्य आकर्षण