calendar icon Sun, April 9, 2023

गुड फ्राइडे के तीन दिनों बाद रविवार को ईस्टर मनाया जाता है। यह पर्व ईसा मसीह के पुनःअवतरित होने की याद में मनाया जाता है।ईसाइयों के पवित्र धार्मिक ग्रंथ बाइबल के अनुसार ईसा मसीह इस विशेष दिन दोबारा जीवित हो उठे थे। उन पर विश्वास रखने वाले अनेक श्रद्धालुओं का मानना था कि उन्होंने ईसा मसीह को दोबारा से जीवित होते देखा था। गॉस्पेल ऑफ जॉन के अनुसार, जब मैरी मैग्डलीन उस स्थान पर गई जहां ईसा मसीह को दफनाया गया था, तब उन्होंने देखा कि कब्र तो खाली पड़ी थी। यानी ईसा मसीह दोबारा जीवित हो उठे थे। मैरी मैग्डलीन को देवदूत ने बताया कि ईसा मसीह तो पुनः जीवित हो उठे थे।मृत्यु पर ईसा मसीह की विजय प्राप्त करने की याद में ही ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर मनाते हैं। यह उनके लिए प्रसन्नता की बात होती है, इसलिए इस आनंददायक अवसर पर वे गिरिजाघरों में जाकर प्रार्थनाएं तथा परोपकार करते हैं।