पेय पदार्थ

मोनपा दूध और दूध के उत्पादों के बहुत शौकीन होते हैं। सुएजा या मक्खन की चाय मोनपा का प्रधान पेय है। यहां चांग, शराब के लिए एक आम शब्द है, जिसे सामाजिक अवसर पर, जैसे जन्मदिन, गृहप्रवेश, या उत्सवों के अवसर पर हर घर में बनाया जाता है। चांग बनाने की मुख्य सामग्री हैं, चावल, मक्का, जौ और बाजरा।

पेय पदार्थ

त्सीजिन क्योला

त्सीजिन क्योला मोनपाओं का एक लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे बनाने के लिए एक प्रकार के अनाज (बकव्हीट) का प्रयोग किया जाता है। इसको बनाने का तरीका ज़ान से मिलता जुलता है, लेकिन यह ज्यादा पतला होता है।

त्सीजिन क्योला

मोमो

मोमो, सभी भारतीयों में बहुत लोकप्रिय हैं और मोनपा उन्हें नियमित अंतराल पर बनाते रहते हैं। इसे अक्सर सूप और गर्म चामिन या मांस के साथ परोसा जाता है।

मोमो

ब्रेसी

यह मूल रूप से मीठा चावल हैं, जिसे आमतौर पर किसी समारोह के दौरान परोसा जाता है। पके हुए चावल को बेसिन में स्थानांतरित किया जाता है और फिर उस पर पिघला हुआ मक्खन डाला जाता है। फिर इसे किशमिश और चीनी के साथ पकाया जाता है।

ब्रेसी

पुता

नूडल्स के मोनपा संस्करण को पुता कहा जाता है। ये नूडल्स एक प्रकार के अनाज (बकव्हीट) के आटे से बनाए जाते हैं, जिसे सब्जियों, फर्मेन्टेड पनीर और मिर्च से बने झोर के साथ खाया जाता है।

पुता

थुक्पा

यह एक प्रकार का नूडल सूप है जिसमें कीमा, मसाले और मिर्च मिलाई जाती है। थुक्पा तवांग के लोगों द्वारा खाए जाने वाला लोकप्रिय और आम व्यंजनों में से एक है। पारंपरिक थुक्पा का एक रूप है ढेब-थुकपा, जो चावल के साथ पकाया जाता है। मक्का, मांस और बीन से बने थुक्पा को एशम थुक्पा कहते हैं जो बहुत स्वादिष्ट होता है।

थुक्पा

ग्यापा-खाजी

यह चावल के पुलाव का ही एक मोनपा संस्करण है। इसमें चावल, फर्मेन्टेड पनीर, छोटी सूखी मछली को मिर्च, अदरक, मक्खन आदि के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।

ग्यापा-खाजी

खुरा

यह एक मोनपा पैनकेक है जो एक प्रकार के अनाज (बकव्हीट) के आटे से बना होता है। इसे चाय या सब्जी के शोरबे के साथ परोसा जाता है।

खुरा

ज़ान

यह मोनपा के घरों का एक लोकप्रिय व्यंजन है, और यह इस क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। इसे बाजरा या अन्य स्वाद वाले आटे को उबलते पानी में डाल कर तैयार किया जाता है। इसे सब्जी, मांस या चामिन के साथ खाया जाता है, साथ ही इसमें मसाले के रूप में फर्मेन्टेड पनीर या सोयाबीन को भी मिलाया जाता है।

ज़ान

केले का पीठा

जैसा कि नाम से ही पता चलता है, केले के पीठा को केले से बनाया जाता है, जो ज्यादातर पके केले से बनता हैं। केले को मसल कर, गुड़ के साथ मिला कर भरता बना दिया जाता है। फिर इस पर चावल के आटे का लेप लगाकर सरसों के तेल में डुबो कर इसे तला जाता है।

 केले का पीठा

मसूर की दाल और अंडे

इस व्यंजन को मसूर, मूंग और तूर की दालों को एक साथ मिला कर पकाया जाता है। इसके शोरबे का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नमक और मिर्च मिलाई जाती है, और इसे परोसने से पहले इसमें उबले अंडे भी मिला दिये जाते हैं।

मसूर की दाल और अंडे

मछली का झोर

मछली का झोर एक बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है, जो मिर्च और लहसुन के पेस्ट, पत्तेदार हरी सब्जियां, सूखी लाल मिर्च, मछली, चीनी और नमक के साथ बनाई जाती है। इसे सूप के रूप लिया जा सकता है, पर यह भोजन के एक मुख्य व्यंजन है जिसे पके भात के साथ खाया जाता है।

 मछली का झोर

पांच फोरन की तरकारी

इस स्थानीय व्यंजन में सब्जियां को मसालों और ठंडे दूध के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। इसका स्वाद अनोखा होता है, और इसे कद्दू, आलू, सूखी मिर्च, मेथी के बीज, सौंफ, जीरा, हरी मिर्च, सरसों, हल्दी पाउडर, ठंडा दूध, चीनी और नमक के साथ बनाया जाता है।

 पांच फोरन की तरकारी

बंबू शूट (बांस के कोपले)

राज्य के लगभग हर व्यंजन में बंबू शूट का इस्तेमाल होता है, जिसका स्वाद अनोखा और लजीज़ होता है। नाजुक बंबू शूट को कई मसालों और बेकिंग सोडा में सान कर धीमी आंच पर पकाया जाता है, और फिर उनको कुरकुरे और मसालेदार साइड डिश के तौर पर परोसा जाता है।

 बंबू शूट (बांस के कोपले)