श्रीनगर में सबसे शानदार और लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है डल झील। माउंट श्रीधारा की तलहटी में बसे, इस झील के झिलमिलाते जल को निहारना अत्यन्त सुखद अनुभूति है। पीर पंजाल पर्वत श्रृंखलाओं की सिनेमाई पृष्ठभूमि के विपरीत डल झील बेहद शांतिपूर्ण और रोमांटिक लगती है। यहां लकड़ी की जटिल नक्काशी से सजे, सारी सुविधाओं से लैस काफी सारे हाउसबोट उपलब्ध हैं। आपको यहां रंगीन शिकारे (वेनिस की गोंडोल के समान लकड़ी की छोटी नाव) भी मिल जायेंगी। पर्यटक इन हाउसबोटों को आसानी से किराए पर ले सकते हैं, जिनमें से कुछ तो बहुत ही भव्य और आरामदेह होती हैं। आप इस झील में नौकायन का आनंद ले सकते हैं। पर्यटक को यहां नावों पर फूल और सब्जियां बेचते हुए विक्रेता समान रूप से दिख जायेंगे। इस झील में कई फ्लोटिंग रेस्तरां और फ़ोटोग्राफ़ी स्टूडियो भी हैं।

1200 ईस्वी के आस-पास, इस झील का फैलाव 75 वर्ग किमी था, लेकिन अब यह 21.1 वर्ग किमी में सिमट गई है। इस झील की अधिकतम गहराई 5.4 मीटर है और तटरेखा 15.4 किमी की है। इसके कुल क्षेत्रफल में से, लगभग 11.4 वर्ग किमी जलीय क्षेत्र है। बाकी तैरते हुए बगीचों के नीचे है, जिनमें से अधिकांश बगीचे स्थायी हो गए हैं। झील में एक बड़ा पहाड़ी जलग्रहण क्षेत्र है, जो 316 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इसमें चार परस्पर जुड़े जल क्षेत्र भी हैं-बोड दल, गागरीबाल, नागिन और हजरतबल है। जिसमें से 90 प्रतिशत से अधिक पानी एक सतत प्रवाह चैनल, तेलबल नाला से झील में आता है।
शेष 10 प्रतिशत पानी झील के तल से निकलती स्प्रिंग्स से आता है। झील का अतिरिक्त पानी नाला आमिर खान से झेलम नदी की सहायक नदी में बह जाता है।

अन्य आकर्षण