ट्यूलिप गार्डन डल झील के किनारे पर जबरवान पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित है। इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन हरी-भरी हरियाली का एक सुंदर विस्तार है। 30 एकड़ में फैला, यह एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। आमतौर पर इसे सिराज बाग के नाम से जाना जाता है। पहले इसे मॉडल फ्लोरिकल्चर सेंटर कहा जाता था, वर्ष 2007 में कश्मीर घाटी में पर्यटन और फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए जनता के लिए इसे खोल दिया गया। ट्यूलिप की 60 से अधिक किस्मों के लाखों पौधों को यहां देखा जा सकता है। साथ ही यहां कई अन्य प्रजातियों के डैफोडील्स, हाइकैन्थस और रेनकुलस भी देखे जा सकते हैं। हर साल वसंत के मौसम की शुरुआत के साथ यहां ट्यूलिप महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें फूलों की कई प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाता है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई, यह त्योहार 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच एक पखवाड़े तक चलता है। यह खूबसूरत उद्यान, डल झील निशात बाग और चश्मा शाही से तीन तरफ से घिरा है।

अन्य आकर्षण