कॉलेज स्ट्रीट किताबों की देश में सबसे बड़ी मार्केट है, जहां पुस्तक प्रेमी पुरानी, नई और दुर्लभ किताबें पा सकते हैं। आम बोलचाल की भाषा में इसे 'बोई पारा' कहा जाता है, जिसको 'किताबों की मंडी' कहा जाता है। इस क्षेत्र को थिंक टैंक माना जाता है और कईयों का यह विश्वास है कि अगर पाठक काे कोई बुक यहां नहीं मिली तो हो सकता है कि वह छपी ही न हो। कहा जाता है कि कॉलेज स्ट्रीट एशिया में दूसरी सबसे बड़ी पुरानी किताबों की मार्केट है। पाठक को यहां अपनी मनपसंद की किताबें मिल सकती हैं। यहां मिलने वाली पैरामाउण्ट कोल्ड ड्रिंक, शहर के सबसे पुराने शरबत ज्वाइंट्स में से एक है, जहां पर्यटक अपना बेहतरीन समय बिता सकते हैं। यहां कई प्रसिद्ध शख्सियत जैसे-सुभाषचंद्र बोस, सत्यजीत रे, सौरव गांगुली और उदय शंकर आते थे। यहां कई बंगाली प्रकाशन हाउस हैं। पर्यटक विद्यासागर सरोवर भी जा सकते हैं, जो कॉलेज स्केवर के नाम से जाना जाता है, जिसे बुद्धिजीवियों का गढ़ माना जाता है।
इस क्षेत्र में देश के कई प्रमुख संस्थान हैं, जिनमें कलकत्ता विश्वविद्यालय, प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी, संस्कृत कॉलेज, स्कॉटिश चर्च कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, विद्यासागर कॉलेज, हिंदू कॉलेज, बेथुन कॉलेज, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल मैनेजमेंट एंड बिजनेस मैनेजमेंट और यूनिवर्सिटी और हरे स्कूल शामिल हैं। कॉलेज स्ट्रीट, बोबाजार से उत्तर कोलकाता में महात्मा गांधी रोड क्रॉसिंग तक फैली है।
कॉलेज स्ट्रीट से चंद कदमों की दूरी पर बैठक खाना है, जिसका अर्थ है पार्लर। यह एशिया की सबसे बड़ी पेपर मार्केट है और आप यहां कई तरह के पेपर खरीद सकते हैं। आप यहां विभिन्न आकारों, बनावट, रंगों, मोटाई और गुणवत्ता के पेपरों की खरीदारी कर सकते हैं। इस बाज़ार के पेपर को कॉलेज स्ट्रीट भेजा जाता है। इसका इस्तेमाल प्रकाशकों द्वारा बाज़ार में बिकने वाली किताबों को छापने के लिए किया जाता है।

अन्य आकर्षण