पुस्तकों की संख्या के हिसाब से यह देश की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है, नेशनल लाइब्रेरी में बीस लाख से अधिक प्रतियों का व्यापक संग्रह है। इस पुस्तकालय में भारत के सार्वजनिक रिकॉर्ड भी हैं। देश में सभी मुद्रित सामग्री का संग्रह, प्रसार और संरक्षण यहीं किया जाता है।
30 एकड़ में फैले इस पुस्तकालय की शानदार वास्तुकला अपने औपनिवेशिक दौर को दर्शाती है। लंबे खंभे और ऊंचे मेहराबों के साथ साथ एक प्राचीन सफेद संरचना के सामने हरे दरवाज़े बेहद आकर्षक लगते हैं। पर्यटक यहां के रोमन बीम, ऑफ-व्हाइट छत और कोरिंथियन स्तंभ शैली जैसी अन्य विशेषताओं की प्रशंसा कर सकते हैं। लाइब्रेरी में एंटीक फायरप्लेस, बढ़िया डाइनिंग टेबल और लंदन से लाई गई एक बड़ी पुरानी घड़ी भी मौजूद है। पुस्तकालय हरे-भरे बगीचों के बीचों-बीच शांत वातावरण में स्थित है। पर्यटक इस शांत परिसर में टहलने का आनंद ले सकते हैं और अपनी यादों में इन अनोखे नज़ारों को कैद कर सकते हैं।

अन्य आकर्षण