हालांकि यह पर्यटन मानचित्र पर अधिक प्रसिद्ध नहीं है, लेकिन रणह जलप्रपात इस क्षेत्र के अज्ञात क्षेत्रों में से एक है। खजुराहो से सिर्फ 22 कि.मी और पन्ना से 44 कि.मी दूरी पर 30 मीटर गहरी घाटी से नीचे गिरती केन नदी शानदार झरने का रूप धारण कर लेती है। यहां गुलाबी, हरे, लाल और भूरे जैैसे विभिन्न रंगों के शुद्ध क्रिस्टलीय ग्रेनाइट भी बनते हैं। चट्टानों के उपर से बहता पानी और इन रंगीन पत्थरों पर सूर्य की रोशनी का चमकना एक स्वप्निल दृश्य का निर्माण करता है। एक शांत हरे जंगल के बीच छिपा हुआ रणह जल प्रपात मानसून के दौरान बेहद खुबसुरत लगता है। चूंकि इस स्वर्ग के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, इसलिए यहां अनेक शांत और शांतिपूर्ण स्थान मिलते हैं। इस क्षेत्र में कई छोटे और बड़े झरने हैं, जिनमें से कुछ में वर्षा के दौरान पानी का बहाव अधिक रहता है। ये झरने पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के शुरूआत में ही हैं। केन नदी यहां काफी प्रमुख है और मगरमच्छ संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। केन नदी के एक किनारे एलिगेटर पार्क स्थापित किया गया है। इस जगह का दौरा करते समय किसी को अपना कैमरा ले जाना नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि प्रकृति के सुन्दर दृश्य फोटोग्राफरों को लुभाने तस्वीरें लेने के लिए लुभाते हैं।

अन्य आकर्षण