महत्वपूर्ण तथा पवित्र स्थानों की दीवारों पर उकेरे गये भित्तिचित्र दरअसल इस क्षेत्र के आध्यात्म और सौंदर्य को परिलक्षित करते हैं। मंदिरों में उकेरे गये भित्तिचित्र इतने विस्तृत और खूबसूरत ढंग से बनाए गये हैं कि देखने वालों की नजरें नहीं हटतीं। यहां एपण शैली में बने भित्तिचित्र भी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण एवं अभिन्न अंग हैं। एपण कला, दीवार या फर्श पर बने चित्रों को कहते हैं, जिन्हें भित्तिचित्रों का ही एक अंग माना जाता है। इस शैली के अंतर्गत बेहद साधारण लेकिन खूबसूरत तरीके से ज्यामितिक आकृतियों को उकेरा जाता है और साथ ही प्रकृति से प्रेरित डिजाइन भी बनाए जाते हैं। सबसे विस्तृत आकृति लाल रंग से पुते हुए फर्श पर चावल के पेस्ट से बनाई जाती है, जो बेहद पवित्र और खास मानी जाती है। किसी भी त्यौहार या उत्सव के मौके पर घरों को एपण से सजाना इस राज्य की परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

अन्य आकर्षण