जैसलमेर का अकाल वूड फोस्सिल पार्कए जो खोजकर्ताओं के लिए ईनाम जैसा हैए आप को समय यात्रा में प्रागैतिहासिक युग में ले जाएगा। यह एक 21 हेक्टेयर का संरक्षित क्षेत्र हैए जिसे भारत के राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक के तौर पर वर्गीकृत किया गया है और यह जैसलमेर से लगभग 17 किमी दूर स्थित है। यह क्षेत्र 18 करोड़ साल पहले एक वन हुआ करता था। एक विशेष कालखंड में पूरा इलाका उस युग के समुद्र में जलमग्न हो गया और पेड़ों के तने के जीवाश्म यहाँ दर्शन के लिए रखे गए हैं।

वन जीवाश्म पार्क में उस युग के कई लट्ठे रखे गए हैं जो एक टीन की छत के नीचे हिफाजत से रखे हुए हैं। लगभग 25 सुन्न पेड़ए सदियों पुराने जीवाश्म इस पार्क में रखे गए हैंए जो गुज़री सदियों की कहानी कहते हैं। बिलकुल प्रवेश द्वार पर आप एक प्राचीन रक्त.दारु के पेड़ के तने का जीवाश्म देख सकते हैंए जो दर्शकों को इस पार्क के स्तब्ध कर देने वाले संरक्षित इतिहास का एक अंदाज़ा देने के लिए है। यह पार्क रेगिस्तान के बीचों.बीच स्थित हैए जो किसी युग में एक हरा भरा वन हुआ करता था और जो बाद में जलमग्न हो गया था। यह सब देख कर कोई भी इस ग्रह के घटनापूर्ण इतिहास पर हैरत करेगा। 

अन्य आकर्षण