चंडीगढ़ से मात्र 30 किमी दूर स्थित परवाणू पहाड़ों में एक बेहतरीन ग्रीष्मकालीन भ्रमण स्थल है। यह शहर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का एक सुरम्य हिस्सा है जिसे एक बड़ी नदी कालका शहर से अलग करती है। परवाणू के दर्शनीय मनोरम स्थल फलों के बागों से समृद्ध हैं। चूंकि यहाँ का मौसम मध्यम और सुखद है, इसलिए शहर भर में सेब और आड़ू के कई बगीचे मिलते हैं। नतीजतन, परवाणू न केवल ताजे फल खरीदने के लिए एक शानदार जगह है, बल्कि यहाँ घर के बने प्राकृतिक फलों के संरक्षित उत्पाद जैसे जैम इत्यादि भी मिलते हैं। इस शहर के पास से केबल कार की सवारी ली जा सकती है और आसपास स्थित सुन्दर शिवालिक श्रेणियों की सैर की जा सकती है। कुछ स्थानीय आकर्षण जिन्हें देखना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए उनमें टिम्बर ट्रेल, गुरुद्वारा नाडा साहिब, काली माता मंदिर और मनसा देवी मंदिर शामिल हैं। काली माता मंदिर और मनसा देवी मंदिर काफी लोकप्रिय हैं और यहाँ हर साल हजारों आगंतुक आते हैं। सिख भक्तों के लिए गुरुद्वारा नाडा साहिब एक महत्वपूर्ण गंतव्य है।

अन्य आकर्षण