
क्षमा करें, हमें आपकी खोज से मेल खाने वाली कोई भी चीज़ नहीं मिली।
मुर्ग मखानी के नाम से भी जाना जाता बटर चिकन देश के अधिकांश मांसाहारी लोगों की एक स्वादिष्ट पसंद है। यह शुद्ध टमाटर, मसाले और मेथी के सूखे पत्तों का उपयोग करके बनाया जाता है। एक चुटकी चीनी के साथ मक्खन और ताजी क्रीम मिल कर चिकन को एक गहरा और संतुलित स्वाद देते हैं। मक्खन या लहसुन नान के साथ इस व्यंजन का सबसे अच्छा आनंद लिया जाता है। कहा जाता है कि यह व्यंजन दिल्ली के दरिया गंज में बने मोती महल रेस्तरां प्रारंभ हुआ था। कहानी यह है कि 1950 के दशक में यह स्थान तंदूरी चिकन प्रेमियों के बीच पहले से ही लोकप्रिय था। इस रेस्तरां के रसोइयों को बचे हुए चिकन के रस को टमाटर और मक्खन मिलाकर दोबारा इस्तेमाल करने की आदत थी। एक बार, तंदूरी चिकन के टुकड़ों के साथ इस घोल को परोस दिया गया था। इस प्रकार, पूरे विश्व के मुंह में पानी लाने वाले बटर चिकन का जन्म हुआ। यह व्यंजन गाढ़े, लाल टमाटर की ग्रेवी के साथ मलाईदार होता है और स्वाद में थोड़ा मीठा होता है। यह पकवान लगभग मुंह में घुल जाता है क्योंकि इसका रस चिकन के टुकड़ों में रच-बस जाता है और उन्हें रसदार और कोमल बनाता है।
सर्दी के दिनों में पंजाब की महिलाएं स्वस्थ और स्वादिष्ट व्यंजनों का आदर्श मिश्रण बनाती हैं। सरसों दा साग एक ऐसा व्यंजन है जिसे सरसों के पत्तों, पालक, हरी मिर्च और मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। मक्खन की एक उदार मात्रा से इस पकवान को समृद्धता मिलती है जो मक्के दी रोटी (मकई के आटे का उपयोग करके बनाई गई रोटी) के साथ सबसे लज़ीज़ तरह से परोसा जाता है।
यह सुगंधित व्यंजन मुगलई व्यंजनों से उत्पन्न हुआ है और 'शाही' शब्द का अर्थ राजसिक है। शाही पनीर की स्वादिष्ट करी पनीर के नरम टुकड़ों से बनाई जाती है, जिसे टमाटर, क्रीम और मसालों के उपयोग से ग्रेवी में पकाया जाता है। इसे नान या तंदूरी रोटी या बासमती चावल के साथ परोसा जाता है।