अनेक खूबसूरत जल धाराओं और नदियों से आबद्ध मिज़ोरम पर्यटकों को मछलियों के शिकार के लिए कई प्रकार के आश्चर्यजनक अवसर मुहैया करवाता है, जिसके लिए आवश्यक आदर्श जलवायु परिस्थितियों का यहाँ प्रादुर्भाव है। मत्स्य आखेट के लिए कुछ सबसे अच्छे स्थानों में, आइज़ॉल में तमदिल झील और साहा में छिमटुईपुई नदी हैं। एक ओर तमदिल जहाँ अपनी विविध प्रजातियों की मछलियों और झींगों के लिए जाना जाता है, वहीं छिमटुईपुई नदी अपनी सैलमन, स्थानीय ट्राउट और कैटफ़िश मछलियों के लिए मशहूर है। मिजोरम के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित पलक दिल झील भी मत्स्य आखेट के लिए एक अद्भुत जगह है। ट्राउट, महसीर और केकड़े कुछ ऐसी मछलियों की प्रजातियाँ हैं जिन्हें आप पलक दिल झील में पा सकते हैं। ऐसे अन्य प्रमुख स्थलों में कोलाज़िब में त्लावांग नदी और आइज़ॉल में रंगदिल और रेन्दिल झीलें शामिल हैं।

अन्य आकर्षण