बड़ी संख्या में पर्यटक मिजोरम में पर्वतारोहण करने के लिए पहुंचते हैं। पर्वतारोहियों के लिए फवांगपुई चोटी और राष्ट्रीय उद्यान, लुंगलेई शहर और चंपई सबसे अच्छे विकल्पों में से कुछ एक हैं। आइज़ॉल में पर्वतारोहण के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसके नितांत अनदेखे, अनछुए वन हैं, जो पर्यटकों को अचंभित करने वाले अनुभवों व प्राकृतिक दृश्यों से परिचित करवाते हैं। फवांगपुई, जिसे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया है, लगभग 50 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और यहाँ तक पहुँचने का सबसे अच्छा तरीका पर्वतारोहण ही है। यहाँ ऑर्किड और रोडोडेंड्रोन जैसे कई खूबसूरत पौधों व वनस्पतियों की दुर्लभ सुन्दरता देखी जा सकती है। एक दूसरा पर्वतारोहण पथ आपको रियेक और आयलवांग नाम के खूबसूरत गांवों तक पहुँचाता है। इसमें लगभग आधे घंटे का समय लगता है, और इसका रास्ता एक पहाड़ी सड़क के माध्यम से जंगलों और झरनों की एक श्रृंखला से गुज़रते हुए जाता है।

अन्य आकर्षण