
सूरत
हीरों का शहर
उत्तर प्रदेश स्थित आगरा शहर जहां विश्व...
चहल-पहल वाला अमृतसर शहर अदम्य भावना से...
यूनेस्को द्वारा घोषित भारत के पहले...
पने अनुकरणीय वास्तुकलाएं, जैसे बारीक नक्काशीदार मस्जिदों, पारसी अगियारियों, यूरोपीय कब्रों और औपनिवेशिक आलीशान घरों पर गौरांवित महसूस करता हुआ गुजरात का जीवंत शहर सूरत, पर्यटकों को अपने विरासत स्थलों और स्वादिष्ट गुजराती भोजन के साथ आकर्षित करता है। जब पर्यटक सूरत के राजसी किले और मुगल सराय को देखने के लिए लाइन लगाये रहते हैं, तब आसपास की हलचल भरी गलियां, खरीदारी के अनेक विकल्प और अनूठे भोजनों की पेशकश उन्हें लुभाकर अपनी ओर खींच लाती हैं। अपने राज्य का दूसरे सबसे बड़े शहर सूरत को, तापी नदी दो भागों में बाटती है, जिसके किनारों पर सुंदर झील उद्यान (लेक गार्डन) बने हैं।
हीरे के समृद्ध व्यापार की वजह से इसे डायमंड सिटी भी कहा जाता है। सूरत पूरे साल, देश के सभी हिस्सों से कलाकारों, फैशन डिजाइनरों और हीरे के व्यापारियों को आमंत्रित करता रहता है। विभिन्न जातीय समुदायों के एक उदार मिश्रण का शहर सूरत, 15 वीं शताब्दी में देश के सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाहों में से एक था। पहले, यह शहर अपने रेशम की बुनाई और बेल बूटेेदार (ब्रोकेड) वस्त्रों के लिए प्रसिद्ध था, पर आज तो यह पॉलिएस्टर कपड़ों के लिए जाना जाता है।