काडुगु येर्रा

यह एक झींगा करी है जो पुदुचेरी का खास व्यंजन है, और जिसे तीखे टमाटर में सिरका, मेथी, आलू, मलाई वाले नारियल के दूध और सरसों के पेस्ट के साथ पकाया जाता है।

काडुगु येर्रा

मिठाई (डेजर्ट)

जब आपको यहां के विभिन्न बेकरियों में जाने का मौका मिले तो आप बादाम और चेरी के साथ चॉकलेट आइसक्रीम का मजा लें, या विभिन्न स्वादों के आइसक्रीमों के मिश्रण का आनंद लें।

मिठाई (डेजर्ट)

समुद्री भोजन

ताजा और स्वादिष्ट समुद्री भोजन पूरे शहर में कई भोजनालयों में उपलब्ध है। प्रॉन, केकड़े और विभिन्न प्रकार की मछलियों को भारतीय और यूरोपीय शैली में पकाया जाता है।

समुद्री भोजन

इतालवी भोजन

पुदुचेरी में लकड़ी में तले हुए पिज्जा, रिजोट्टो, लजान्या और अन्य प्रामाणिक इतालवी व्यंजन आसानी से उपलब्ध हैं।

इतालवी भोजन

स्टीक्स (गोमांस के टिक्के)

पुदुचेरी, अपने रसदार, रसीले गोमांस के टिक्के के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें से कुछ रसोइयों को, स्वयं फ्रांस के मूल निवासियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

स्टीक्स (गोमांस के टिक्के)

इडली

पूरे भारत और उत्तरी श्रीलंका का एक लोकप्रिय नाश्ता इडली, एक प्रकार का चावल या सूजी का केक है, जिसमें छिलकारहित किण्वित काली दाल और चावल या सूजी के लोई को भाप से पकाया जाता है। ये नरम इडली शहर भर के स्टालों और रेस्तरां में उपलब्ध होते हैं।

इडली

वड़ा

एक दक्षिण भारतीय दिलकश नाश्ता वड़ा, अलग-अलग सामग्रियों से, जैसे फलियां, छोले, हरे चने, काले चने, तूर दाल से, और आलू और साबूदाने से भी बनाया जाता है।

वड़ा

डोसा

चावल और काले चने के किण्वित घोल से बना डोसा, भारत में सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है और इसे सांबर, आलू और चटनी के साथ परोसा जाता है। कुछ रेस्तरां में बना एक पेपर रोस्ट डोसा, जिसका व्यास में एक मीटर से भी अधिक का होता है, पूरे परिवार द्वारा साझा कर खाया जाता है।

डोसा

कढ़ी सब्जी

पौष्टिक सब्जियों के मिश्रण से बनी सब्जी, जिसमें फूलगोभी से लेकर टमाटर और बेबी कॉर्न तक, और मटर से लेकर गाजर और आलू तक भी हो सकता है, एक स्वस्थ व्यंजन है।

कढ़ी सब्जी

बैगेत्स और क्रौसॉं

जबकि एक बैगेत एक पतली और लंबी पावरोटी होती है जिसे आमतौर पर साधारण पतले आटे से बनाया जाता है, एक क्रौसॉ एक पपड़ीदार और मक्खनदार पेस्ट्री होता है जो परतदार खमीरयुक्त आटा से बना होता है। यहां कई बेकरियाँ ताज़े क्रौसॉं, मफ़िन और ब्रेड भी पेश करती हैं।

बैगेत्स और क्रौसॉं