लगभग 8,530 फिट की ऊंचाई पर स्थित, टेंडोंग पहाड़ी स्थानीय लोककथाओं में बहुत लोकप्रिय है। लेप्चा में 'टेंडोंग' शब्द का अर्थ है ऊपर की तरफ निकली हुई सींग। ऐसा माना जाता है कि लोगों को भारी बाढ़ से बचाने के लिए भूमि ने खुद को उठा लिया। स्थानीय लोग पहाड़ी पर प्रार्थना करते हैं। यह स्थान बौद्ध लामाओं का ध्यान स्थल है। पहाड़ी पर केवल ट्रैकिंग करके ही पहुंचा जा सकता है, जो दमथंग से शुरू होता है। 6 किमी की ट्रैकिंग वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध घने जंगलों से होकर गुजरती है। इस जंगल में 90 से अधिक प्रजातियों के पक्षी, हिमालयन भालू, लाल पांडा और तेंदुए हैं। सबसे ऊपरी बिंदु पर एक छोटा मठ है। यहां एक चौकीदार रहता है। यहां से पर्यटक पश्चिम में सिंगलीला श्रेणी, पूर्व में चोल श्रेणी, गंगटोक शहर का हिस्सा, नाथू ला, दार्जिलिंग और पश्चिम बंगाल के मैदानी भागों को 360 डिग्री पर देख सकते हैं। मार्च से लेकर जून तक इस पहाड़ी पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक घूम सकते हैं। यही समय यहां घूमने के लिए एक आदर्श समय है।

अन्य आकर्षण