पेलिंग से लगभग तीन घंटे की दूरी पर यह खूबसूरत गांव बसा है। यह गांव खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों और गर्म झरनों से घिरा हुआ है। शहर से दूर, प्रकृति का आनंद लेने के लिए यह एक आदर्श जगह है। बोरोंग खूबसूरती और शांति से सराबोर है। यहां से, बर्फ से ढके माउंट कंचनजंगा को देखा जा सकता है। पक्षी-प्रेमियों के लिए बोरोंग गांव किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षी जैसे स्कारलेट मिनरवेट, हिमालयन तीतर, सनबर्ड, सिबिया, ब्लैकबर्ड, मिनला और ब्लैक मैगपाई पाए जाते हैं। जो लोग ट्रैकिंग के शौकीन हैं, उनके लिए बोरंग में सबसे दिलचस्प ट्रैकिंग ट्रेल है, जो दमथंग से शुरू होकर तेंडोंग रवांगला माेनम बोरोंग तक जाता है। कोई भी ताशिदिंग तक जा सकता है या बोरोंग में रुक सकता है। यहां एक पेपर फैक्ट्री भी है, जो पतले और बेहतरीन कागज तैयार करती है, जिन्हें बाद में सिंगापुर, थाईलैंड, बैंकॉक और भारत के शहरों जैसे दिल्ली और कोलकाता में निर्यात किया जाता है। इस कारखाने में कागज बनाने की प्राचीन जापानी तकनीक का उपयोग किया जाता है। पर्यटक इस पूरी प्रक्रिया पर एक नज़र डाल सकते हैं, जो एक दिलचस्प अनुभव होता है।

अन्य आकर्षण