![तपोला झील और वेना झील में नौका विहार](/content/dam/incredible-india-v2/images/places/mahabaleshwar/boating-in-tapola-lake-and-venna-lake-mahabaleshwar-maharashtra.jpg/jcr:content/renditions/cq5dam.web.512.288.jpeg 480w,
/content/dam/incredible-india-v2/images/places/mahabaleshwar/boating-in-tapola-lake-and-venna-lake-mahabaleshwar-maharashtra.jpg/jcr:content/renditions/cq5dam.web.1200.491.jpeg 768w,
/content/dam/incredible-india-v2/images/places/mahabaleshwar/boating-in-tapola-lake-and-venna-lake-mahabaleshwar-maharashtra.jpg/jcr:content/renditions/cq5dam.web.1800.737.jpeg 1200w)
क्षमा करें, हमें आपकी खोज से मेल खाने वाली कोई भी चीज़ नहीं मिली।
अगर आप नौका विहार करने में दिलचस्पी रखते हैं, तो कोयना बांध के पास बनी हुई तपोला झील में ठहरा हुआ पानी आपके लिए एक लाजवाब जगह है। और उतना ही अद्भुत है यहाँ की सुंदर वेन्ना झील का पानी, जिसके चारों तरफ पेड़ों के झुरमुट व्याप्त हैं। इन हरे-भरे पेड़ों की यह हरियाली और नीले पानी का संयोजन इन दोनों झीलों में एक ऐसा अद्भुत वातावरण पैदा करता है जो आपके दिल को सुकून का अनुभव कराता है। यहाँ नौका विहार करना काफी आनंददायक है और जब आप इन झीलों की पिघली हुई सतह पर उड़ते पक्षियों के परे ढलते सूर्यास्त का नज़ारा देखते हैं तो यह वाकई एक अद्भुत अनुभव ही होता है। आप इन झीलों और इर्दगिर्द फैली हरियाली की खूबसूरत तस्वीरें भी खींच सकते हैं। वेन्ना की शामें वाकई बहुत कमाल का अनुभव प्रदान करती हैं, जब इसके पानी में गोता लगाते हुए पक्षी बहुत प्यारे लगते हैं।
यहाँ प्रवेश करने के लिए तो कोई शुल्क नहीं है, लेकिन अगर आप नाव की सवारी करना चाहें तो उसके लिए एक मामूली से शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। नौकायन की सुविधा आमतौर पर 30 मिनट और 1 घंटे के स्लॉट में उपलब्ध होती है। खेने वाली नावों और पैडल से चलने वाली नावों की दरें भिन्न होती हैं और आप अपनी इच्छानुसार उनमें से कोई भी चुन सकते हैं।