लखनऊ के हलचल भरे बाज़ार किसी भी खरीदार के लिए एक उल्लास की बात है। इस शहर में कई अनोखे और सुंदर हस्तशिल्प व हथकरघा उत्पाद उपलब्ध हैं। लखनऊ की स्ट्रीट शॉपिंग में चिकनकारीए आभूषण और अन्य कई हस्तशिल्पों की खरीदारी होती है। पुराने हज़रतगंज में चिकन कशीदाकारी से सजी चीज़ोंए ब्रांडेड कपड़ोंए खादीए गहनों और जूतों की उम्दा किस्में मिलती हैं। पारंपरिक बाज़ार के साथ अपने कंधे मिलाते महंगे शोरूमए सिनेमा हॉल और कारखानों के बिक्री.केंद्र भी यहां हैं।यदि आपको हस्तशिल्प और कृत्रिम आभूषण पसंद हैंए तो अमीनाबाद का रूख करें। यह लखनऊ के सबसे पुराने बाज़ारों में से एक है जो नवाबों के समय से रहा है। अमीनाबाद का एक प्रमुख आकर्षण गड़बड़झाला हैए जिसमें कई चूड़ी की दुकानें हैं और यह शहर के सबसे बड़े श्रंगार बाज़ारों में से एक है। घरेलू उपयोग की चीज़ोंए बर्तनों और चिकन साड़ियों से लेकरए पुरुषों के वस्त्रए खाने की चीजेंए किताबेंए कृत्रिम आभूषण और स्थानीय हस्तशिल्पय अमीनाबाद में वह सब कुछ है जो आपको चाहिए। यदि इस तमाम खरीदारी के चलते आपको भूख सताने लगती हैए तो आप बाज़ार में मौजूद किसी भी फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड भोजनालयों में जा सकते हैं।बड़ा इमामबाड़ा से केवल 3 किमी दूर चौक हैए जहां आपको लैंपशेडए वॉल पेंटिंग्सए खिलौने और चाकू जैसी चीज़ें मिल सकती हैं। इसके अलावाए आप इत्र और ज़रदोज़ी.कढ़ाईदार कपड़ों के साथ.साथ फूलों और जूतों की भी खरीदारी कर सकते हैं। यहां एक और प्रसिद्ध बाज़ार 200 साल पुराना नखास है जो भारतीय और विदेशी खरीदारों को इलेक्ट्रॉनिक्स सामानोंए बर्तनों और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की अपनी विशाल रेंज से लुभाता है। आप यहां अपने पालतुओं का आहार और किराने का सामान भी खरीद सकते हैं। हफ्ते के हर दिन व्यस्त रहने वाला बाज़ारए नखास असल में रविवार को जी उठता हैए जब एक रद्दी बाज़ारए सेकंड.हैंड सामानए लकड़ी का सामानए गहनेए कपड़े वग़ैरह बेचता है। आप यहां लखनऊ के नामचीन पानए कबाब और बिरयानी का ज़ायका भी ले सकते हैंए जो इस वक्त खुल आये कई स्टाॅलों पर मिलते हैं।इनके अलावाए लखनऊ में कई अन्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं जो आगंतुकों को प्रसन्न करते हैं.मसाले और घरेलू सामानों के लिए भूतनाथ मार्केटय इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए लातूश रोडय धातु के बर्तनों के लिए याहियागंजय और डिज़ाइनर साड़ियों के लिए कपूरथला। मज़ेदार मोलभाव के कई मौके देने वाली लखनऊ की खरीदारीए आपको शहर की सांस्कृतिक भावना का भी एहसास कराती है।

अन्य आकर्षण